फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people associated with SFJ arrested for writing pro-Khalistan slogans

Delhi NCR News: खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले एसएफजे से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
कनाडा स्थित एसएफजे प्रमुख के इशारे पर दो लाख के वादे पर लिखे थे नारे
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में दो स्थानों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के आरोप में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के एम्बुलेंस चालक बलजिंदर और उसके साथी रोहित उर्फ कीर्थ के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों ने कनाडा स्थित एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर काम किया। पन्नू ने इन दोनों को 26 जनवरी से कुछ दिन पहले सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और शहर में अशांति फैलाने के मकसद से सार्वजनिक स्थानों पर नारे लिखने के लिए दो लाख रुपये देने का वादा किया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि साजिश कनाडा से रची गई थी, जहां पन्नू के एक करीबी सहयोगी ने आरोपियों के साथ समन्वय किया। उन्होंने बताया कि पन्नू के सहयोगी ने बलजिंदर और रोहित को यह काम सौंपा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बलजिंदर ने खुलासा किया कि उसे रुपयों के साथ संसाधन सहायता का भी लालच दिया गया था, जबकि रोहित ने उसे जगहों की पहचान करने व कृत्य को अंजाम देने में मदद की। पुलिस अधिकारी ने कहा था कि अधिकारी ने कहा पुलिस पन्नू तथा उसके नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अमर उजाला ने सबसे पहले दी थी जानकारी
खालिस्तान आतंकी पन्नू की गणतंत्र दिवस को लेकर धमकी व सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में दो जगह खालिस्तानी समर्थक नारे लिखने की खबर सबसे पहले अमर उजाला ने 23 जनवरी को प्रकाशित की थी। पन्नू ने इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसमें प्राथमिकी भी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed