फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two people arrested in delhi with 27 lakh rupees in new currency

27 लाख के नए नोट ला रहे दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, पहले भी लाए थे 50 लाख

Fri, 25 Nov 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
two people arrested in delhi with 27 lakh rupees in new currency
27 लाख रुपए की नई करेंसी के साथ पकड़े गए दो - फोटो : ani

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 27 लाख रुपये के नए नोटों के साथ दो लोगों को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। ये लोग पुराने नोटों को बदलकर मुंबई से दिल्ली ला रहे थे। पूरी रकम दो हजार के नोट में है।

विज्ञापन


पकड़े गए नए नोट दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक संजय मलिक के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी व पूरी रकम को बृहस्पतिवार देर रात आयकर विभाग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 1.5 करोड़ के नए नोट मुंबई से दिल्ली मंगवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि नए नोटों के साथ किसी को पकड़ा गया है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविद्र यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर नरेंद्र चाहर की टीम में तैनात एसआई संदीप यादव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मुंबई से भारी मात्रा में नए नोट ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय की रिश्तेदार भी मुंबई से 50 लाख रुपये के नए नोट लेकर आ चुकी है

two people arrested in delhi with 27 lakh rupees in new currency
पकड़े गए आरोपी - फोटो : ani

टीम ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दुधियाल अपार्टमेंट पीतमपुरा, दिल्ली निवासी अजीतपाल सिंह और राजेंद्र सिंह को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 27 लाख रुपये के नए नोट बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वह 22 नवंबर को फ्लाइट से मुंबई गए थे। इन्होंने बोरीवली, मुंबई के मुन्ना को फोन किया था। मुन्ना ने ये पैसे उन्हें दिए।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये रकम दवा कंपनी के मालिक संजय मलिक की है। संजय की हिमाचल के बद्दी में दवाइयां बनाने की फैक्ट्री है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये भी जानकारी मिली है कि संजय की रिश्तेदार भी मुंबई से 50 लाख रुपये के नए नोट लेकर आ चुकी है।

पुलिस के अनुसार, अजीतपाल सिंह संजय मलिक के पड़ोस में रहता है, जबकि राजेंद्र उसका नौकर है। अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि नए नोटों से बदलने के लिए पुराने नोट हवाला के जरिये मुंबई भेजे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed