फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two pedestrians were attacked and one was killed For 200 rupees in delhi crime

200 रुपये के लिए हत्या की साजिश: दिल्ली में दो राहगीरों को बनाया निशाना, पीट-पीटकर किया अधमरा; एक की मौत

Thu, 28 Sep 2023 06:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 06:38 PM IST
सार

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में 200 रुपये के लिए दो राहगीरों पर जानलेवा हमला कर एक की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है।
 

विज्ञापन
two pedestrians were attacked and one was killed For 200 rupees in delhi crime
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूटपाट और हत्या की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। इन्होंने दो राहगीरों पर लूटपाट के लिए चाकू, लाठी और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। एक राहगीर सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल में भर्ती दूसरे राहगीर मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों को पीड़ितों के पास सिर्फ 200 रुपये मिले थे। आरोपी 200 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन पार्क, समयपुर बादली, दिल्ली निवासी इकराम उर्फ मुल्ला (22), राणा पार्क, सिरसपुर, समयपुर बादली, दिल्ली निवासी दुर्गेश मिश्रा उर्फ सोनू (24) और ओ राणा पार्क, सिरसपुर, समयपुर बादली, दिल्ली निवासी सुनील उर्फ लेफ्टी (23) के रूप में हुई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को राहगीरों को बनाया निशाना

इसके साथ ही दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। इन सभी आरोपियों ने 26 और 27 सितंबर की मध्यरात्रि को शराब के नशे में लूटपाट करने की साजिश रची। इन्होंने शराब के नशे में दो राहगीरों पर चाकू, लाठी, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसकी वजह से पीड़ित सिद्धू की मौत हो गई है। अस्पताल में भर्ती उसके दोस्त मनीष को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों को मृतक के पास सिर्फ 200 रुपये मिले।


 
विज्ञापन

सीसीटीवी से जुटाए जाएंगे सबूत

जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक और घायल पीड़ित पीने के पानी की आपूर्ति का व्यवसाय करते थे। घटना के समय वह अपना बकाया भुगतान लेने जा रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराध शाखा की टीम में तैनात इंस्पेक्टर पंकज मलिक की टीम को भी जांच में लगाया गया। कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और उनका विश्लेषण किया गया। कड़ी मेहनत और इनपुट से छह आरोपी व्यक्तियों की पहचान हो गई। 


 

नाबालिग आरोपी फरार

एसीपी विवेक त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश मलिक, एसआई हितेश भारद्वाज और हवलदार विकास डबास की टीम ने दो नाबालिग को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद तीनों बालिग आरोपियों को मोनेस्ट्री मार्केट, जीटी रोड, आईएसबीटी, दिल्ली के सामने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी इकराम उर्फ मुल्ला और सुनील उर्फ लेफ्टी से क्रमश: अपराध में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और छड़ी (लाठी) बरामद की गई। एक अन्य नाबालिग अभी भी फरार है, जो हाल ही में पीएस समयपुर बादली, दिल्ली के हत्या के प्रयास के मामले में पर्यवेक्षण गृह से रिहा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed