फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Nigerian youths died under suspicious circumstances

Delhi NCR News: दो नाइजीरियाई युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
- डाबड़ी इलाके में एक कमरे में मिले दोनों के शव, कमरे को परिचित ने लिया था किराये पर
विज्ञापन

पुलिस को नशे के ओवरडोज और दूषित खाना खाने से मौत की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में रविवार शाम एक घर में दो नाइजीरियाई युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि दोनों की मौत नशे की ओवरडोज से या फिर दूषित खाना खाने से हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक की पहचान जोसफ और चिबिटर्न के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को चाणक्य प्लेस स्थित ए-2/9, प्रथम तल पर कपड़े के गोदाम के पीछे एक इमारत में दो नाइजीरियाई नागरिकों के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किया। छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच करने पर पता चला कि दोनों युवक बुराड़ी इलाके के रहने वाले थे। एक दिन पहले ही वह अपने एक परिचित हैनरी के पास आए थे जिसने मकान को किराये पर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस की एक टीम को बुराड़ी के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस मृतकों के बारे में पता कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed