फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants of Bambiha gang going to Punjab with weapons arrested

Delhi: पंजाब जा रहे बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद; बड़ी वारदात की फिराक में थे

Fri, 03 Feb 2023 08:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Feb 2023 08:03 AM IST
सार

स्पेशल सेल डीसीपी आलोक कुमार के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि पंजाब के गैंगस्टर अवैध हथियार सप्लाई करने में लगे हैं।

विज्ञापन
Two miscreants of Bambiha gang going to Punjab with weapons arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के बंबीहा गिरोह के दो गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला और यूएई में बैठे बंबीहा गिरोह के हैंडलर के इशारे पर मध्यप्रदेश से दिल्ली होकर पंजाब हथियार ले जा रहे थे। इनके कब्जे से .32 बोर की पांच पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। बंबीहा गिरोह की लारेंस बिश्रोई-गोल्डी गिरोह से रंजिश चल रही है। आरोपी पंजाब किसी बड़ी वारदात की साजिश में थे।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी आलोक कुमार के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि पंजाब के गैंगस्टर अवैध हथियार सप्लाई करने में लगे हैं। करीब तीन माह की जांच के बाद पता लगा कि बंबीहा गिरोह के सदस्य अवैध हथियार सप्लाई करने में लगे हुए हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर शिवकुमार को 30 जनवरी को सूचना मिली कि बंबीहा गिरोह का सदस्य गगनदीप सिंह मध्यप्रदेश से हथियार लेकर दिल्ली होकर पंजाब जाएगा। वह द्वारका-पालम रोड, पालम में अपने साथी से मिलेगा।
विज्ञापन


एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार व एसआई राजेश की टीम ने घेराबंदी कर गांव बसैन, तहसील रायकोट, जिला लुधियाना, पंजाब निवासी गगनदीप सिंह (25) को गिरफ्तार कर लिया। इसके बैग से चार पिस्टल मिली। पुलिस टीम ने गगनदीप सिंह की निशानदेही पर फगवाड़ा बस स्टेंड, पंजाब के पास से गांव भारोली, जिला नवाशहर निवासी बलजीत सिंह (22) को 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगनदीप सिंह पेश से ट्रक ड्राइवर था। उसने कनाडा में बैठे बंबीहा गिरोह के सदस्य यदविंदर सिंह से चैटिंग करना शुरू कर दिया। यदविंदर ने गगनदीप को दुबई में बैठे गुरदासपुर, पंजाब निवासी हनी का नंबर दिया। हनी अर्शदीप उर्फ डल्ला का साथी है। हनी ने उसे मध्यप्रदेश के अवैध हथियार निर्माता सतनाम सिंह का नंबर दिया। सतनाम सिंह ने गगनदीप को चार पिस्टल दी थीं। गगनदीप को अवैध पिस्टल बलजीत सिंह को देनी थी। ये दोनों बंबीहा गिरोह के सदस्यों की लाइफ स्टाइल से प्रभावित थे। हनी ने यूएई से सतनाम सिंह के खाते में सात हजार रुपये भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed