महिला के साथ मिलकर नाबालिग से की अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात पुलिस ने रविवार देर रात महिला उत्पीड़न से संबंधित दो मामले दर्ज किए हैं। दोनों मामले नाबालिग बच्चियों से संबंधित हैं। पुलिस ने इन वारदातों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी अभी काबू नहीं किए जा सकें हैं। पहला मामला पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव पापड़ा में प्रकाश में आया है। पुन्हाना पुलिस थाने में गांव पापड़ा की 14 वर्षीय एक बच्ची के पिता ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में जमील पुत्र सौदान निवासी गांव पापड़ा और साकिर पुत्र नाममालुम ने इसी गांव की हद में नाबालिगा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
उधर नूंह थाना क्षेत्र के गांव चंदेनी में भी एक अन्य नाबालिगा को चार नामजद आरोपियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश किया तथा उसके शरीर के जनान अंगों के साथ छेड़छाड़ की।
नशीला पदार्थ खिलाकर जननांगों से छेड़छाड़
इस मामले में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। इस मामले में नूंह पुलिस ने रविवार देर रात गांव चंदेनी की निवासी 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत दर्ज की।
शिकायत के आधार पर महिला असमीना पत्नी साबिर, इकबाल पुत्र आसू, साहूद पुत्र नूरा सभी निवासी चंदेनी के विरुद्ध उपरोक्त वारदात को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है।
मेवात जिले के दो अलग-अलग पुलिस थानों में इन वारदातों के लिए नामजद आरोपियों के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उधर नूंह पुलिस थाने के एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि गांव चंदेनी वाली वारदात को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और तफ्तीश जारी है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।