फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two metro lines will connect New Delhi railway station

स्काईवॉक : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ेंगी दो मेट्रो लाइनें, काम शुरू, सुविधा अगले साल तक

Mon, 02 Nov 2020 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Two metro lines will connect New Delhi railway station
निर्माण शुरू - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (अजमेरी गेट) की तरफ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और येलो लाइन को स्काइवॉक से जोड़ा जाएगा। इसके लिए निर्माण शुरू कर दिया गया है और अगले साल तक यात्रियों को यह सुविधा मिलने की उम्मीद है। करीब 210 मीटर लंबाई वाले इस स्कॉइवॉक प्रोजेक्ट के तैयार होने से यात्रियों के लिए सहूलियतें बढ़ जाएंगी। इसके इर्द-गिर्द टोकन वेडिंग मशीन, टिकट काउंटर, वेंटिंग लाउंज और शौचालय समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी।

विज्ञापन


स्काईवॉक के तैयार होने से ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अजमेरी गेट की तरफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के मौजूदा फुटओवर ब्रिज को इस स्काईवॉक के जरिये सीधे भवभूति मार्ग स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा। एक पुल के जरिये मेट्रो (येलो लाइन) के निकास द्वार, जबकि वॉकवे के जरिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए यात्री पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप तक यात्री आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए लिफ्ट, एस्केलेटर की भी सुविधा होगी। दृष्टि बाधितों की सुविधा के लिए फर्श को ऐसा बनाया जा रहा है, जिससे छूकर ही उन्हें रास्ते का अंदाजा मिल सकेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और भारतीय रेल के सहयोग से तैयार होने वाले इस स्काईवॉक की शुरुआत से रोजाना चार लाख से अधिक यात्रियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग मौके पर बदलेंगे रोशनी के रंग
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रॉली-बे की सुविधा होगी। रखरखाव और सुरक्षा के लिहाज से पुल से नीचे उतरने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे, जबकि स्काईवॉक के चारों तरफ रोशनी के रंग भी अलग-अलग मौके के मुताबिक होंगे।


ये मिलेगी सुविधा
स्काईवॉक के तैयार होने से रेलवे स्टेशन के बाहर की ट्रैफिक से होकर यात्रियों को नहीं गुजरना होगा। मेट्रो लाइनों, बस स्टॉप, टैक्सी स्टैंड समेत तमाम परिवहन सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। इससे न तो वाहनों का जाम लगेगा और न ही यात्रियों को पैदल पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed