{"_id":"6965df9dc2db9d07f20f5a2f","slug":"two-men-on-a-motorcycle-opened-fire-outside-a-gym-in-delhi-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: जिम के बाहर बदमाशों ने की गोलीबारी, लॉरेंस के गुर्गे ने सोशल मीडिया के जरिए ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: जिम के बाहर बदमाशों ने की गोलीबारी, लॉरेंस के गुर्गे ने सोशल मीडिया के जरिए ली जिम्मेदारी
Tue, 13 Jan 2026 11:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
पश्चिम विहार ईस्ट में स्थित एक जिम के बाहर सोमवार रात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक बदमाश ने सोशल मीडिया के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। शुरुआती जांच में रंगदारी को लेकर गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। सोमवार रात पुलिस को करीब 11 बजे एक जिम में फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पश्चिम विहार में आउटर रिंग रोड पर आरके फिटनेस में 2 बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की है। मौके से पुलिस को खोखा मिला है। पुलिस जिम मालिक से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन