फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two lakh people gave suggestion on new education policy

शिक्षामंत्री ने कहा, वैदिक और संस्कृत शिक्षा पर हो जोर

Sat, 21 Nov 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
two lakh people gave suggestion on new education policy
राज्य के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने वैदिक और संस्कृत शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति बना रही है। इसके लिए प्रदेश भर से करीब दो लाख लोगों से सुझाव लिए गए हैं।
विज्ञापन


उन सुझावों को नई शिक्षा नीति में शामिल किया जाएगा। शर्मा शनिवार को यहां भीमसेन कॉलोनी स्थित ठारूराम आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रजत जयंती समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के नीति सिद्धांत व संस्कार के अनुसार संचालित विद्यालयों द्वारा समाज की बेटियों को कम खर्च पर बेहतर दर्जे की शिक्षा देना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवसाय नहीं बल्कि एक मिशन है। हमारे समाज में बेटियों को भी बेटों की तरह समान शिक्षा के अवसर प्रदान करके सफलता के शिखर तक पहुंचाने की अत्यंत आवश्यकता है।

शिक्षा मंत्री ने स्कूल के उत्थान में आर्थिक सहयोग स्वरूप स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।


इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, अजय गौड़, विद्यालय सभा ट्रस्ट के प्रधान पीसी शर्मा, प्राचार्या दर्शलता, आर्यवीर दल दिल्ली के प्रधान डॉ. देवव्रत सरस्वती और दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. महेश विद्यालंकार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed