Delhi: सपा नेता के घर के छज्जे की मरम्मत कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत, अनुराग भदौरिया का है मकान
सपा पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के मकान के छज्जे की मरम्मत कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के मन्दिर मार्ग इलाके में स्थित सपा पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के मकान के छज्जे की मरम्मत कर रहे दो मजदूरों की गिरने से मौत हो गई। मृतक मजदूरों की पहचान बनवारी लाल और भरत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि मंदिर मार्ग पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि श्याम निवास, गोले मार्केट में निर्माण के दौरान 2 व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरे को अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पूछताछ करने पर पता चला कि तीसरी मंजिल समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी अनुपमा सरोज सिंह की है। फिलहाल फ्लैट मैसर्स क्रिया कम्युनिकेशंस प्रा.लिमिटेड को किराए पर दिया गया है। पता चला है कि जिस तीसरी मंजिल के लिए उन्होंने किराए पर लिया था, उसकी खिडक़ी के छज्जे की मरम्मत की गई थी। जिसके लिये मोहन लाल नामक व्यक्ति को ठेका दिया था। मोहन लाल ही बनवारी लाल और भरत सिंह को काम करवाने के लिये लाया था। बनवारी लाल आरएमएल अस्पताल में जबकि भरत सिंह की लेडी हार्डिंग अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।