फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Inspector brothers rode bike in opposite direction on pole mounted on Royal Enfield

हैरतअंगेज: दो इंस्पेक्टर भाइयों ने रचा इतिहास, रॉयल एनफील्ड पर लगे पोल पर उल्टी दिशा में खड़े हो चलाई बाइक

Thu, 29 Dec 2022 07:34 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 29 Dec 2022 07:34 AM IST
सार

अवधेश कुमार सिंह ने रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल पर लगे 12 फिट 10 इंच के पोल पर उल्टी दिशा में खड़े होकर 5 घंटे 26 मिनट 03 सेकंड लगातार तक मोटर साइकिल चलाकर 174.1 किलोमीटर दूरी तय की है।

विज्ञापन
Two Inspector brothers rode bike in opposite direction on pole mounted on Royal Enfield
दो भाइयों ने दिखाया करतब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया ने रॉयल एनफील्ड 350 सीसी की मोटरसाइकिल पर उल्टे खड़े होकर और लेटकर घंटों तक कई किलोमीटर लगातार बाइक चलाने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के छावला स्थित आरके वाधवा परेड ग्राउंड में यह स्टंट कर उन्होंने लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। अवधेश कुमार सिंह ने रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल पर लगे 12 फिट 10 इंच के पोल पर उल्टी दिशा में खड़े होकर 5 घंटे 26 मिनट 03 सेकंड लगातार तक मोटर साइकिल चलाकर 174.1 किलोमीटर दूरी तय की है। वहीं, इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया ने रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल पर लेटकर 2 घंटे 6 मिनट 17 सेकंड तक लगातार मोटरसाइकिल चलाकर 70.2 किलोमीटर दूरी तय की। 
विज्ञापन


दोनों इंस्पेक्टर मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैं। फिलहाल इनकी दिल्ली में बीएसएफ में तैनाती है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया ने यह कारनामा किया। सीमा सुरक्षा बल की टीम के कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह के नाम इस तरह के छह विश्व कीर्तिमान हैं। इन्होंने बताया कि दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पिता बाबू लाल भाटिया भूतपूर्व सैनिक हैं, जो ग्राम माठिया चौरीचौरा गोरखपुर के निवासी हैं। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह बताया कि सीमा सुरक्षा बल की जांबाज टीम ने विजय दिवस पर नए विश्व कीर्तिमान बनाने की श्रंखला शुरू की थी। सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी टीम ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का बीड़ा उठाया था। अभी तक सीमा सुरक्षा बल की टीम ने मोटर साइकिल के नाम इस तरह कुल 20 विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed