फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two including a minor died after being hit by DTC and cluster bus in accidents in delhi

Accident In Delhi: हादसों में डीटीसी और कलस्टर बस की चपेट में आकर नाबालिग समेत दो की मौत

Tue, 10 Jan 2023 07:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jan 2023 07:24 AM IST
सार

पहला हादसा उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा हादसा पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में हुआ। यहां बाइक पर मोमोज खाने निकले दो किशोरों को डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रिशु (17) की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two including a minor died after being hit by DTC and cluster bus in accidents in delhi
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में 17 साल के किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। तिमारपुर इलाके में कलस्टर बस ने बाइक सवार गोपी कुमार (24) को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरा हादसा पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में हुआ। यहां बाइक पर मोमोज खाने निकले दो किशोरों को डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रिशु (17) की मौत हो गई जबकि 14 वर्षीय इसका ममेरा भाई बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में बस कब्जे में लेकर चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में हुए हादसे में मृतक गोपी कुमार अपने परिवार के साथ सोनिया विहार, चौथे पुश्ते पर रहता था। वह पीरागढ़ी इलाके में एक शोरूम में काम करता था। रविवार रात को वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच वह तिमारपुर थाने के पास ट्रक पार्किंग के पास पहुंचा। पीछे से आई कलस्टर बस ने उसको तेज टक्कर मार दी। हादसे में गोपी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक सोनीपत हरियाणा निवासी मोहित (26) को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा हादसा मधु विहार में हुआ। यहां डीटीसी बस ने बाइक सवार दो नाबालिग भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में रिशु (17) की मौत हो गई। जबकि वेस्ट विनोद नगर निवासी 14 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि वह रिशु के साथ मोमोज खाने निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed