फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two incidents of misdeed in Delhi

दहली दिल्ली: वजीराबाद में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सराय काले खां में अस्मत लूट सड़क किनारे फेंका

Sun, 13 Oct 2024 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Oct 2024 12:53 AM IST
सार


दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। युवती को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Two incidents of misdeed in Delhi
दिल्ली में दुष्कर्म की दो घटनाएं - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 12वीं छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 17 वर्षीय पीड़िता के घर के बगल में खाली प्लॉट पर कुछ लोग कार खड़ी करते हैं। साहिल नाम का युवक भी अपनी कार उसी खाली प्लाट में खड़ा करता है। ऐसे में छात्रा की उससे दोस्ती हो गई। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे के करीब साहिल अपने एक दोस्त के साथ पीड़िता के घर आया। उन्होंने जन्मदिन की पार्टी का झांसा दिया और छात्रा को अपने साथ एक फ्लैट में ले गए। यहां पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो भी बनाए है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

34 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे फेंका
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। युवती को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती किया गया है। नौ सेना के अधिकारी ने पीड़िता को सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने ही पुलिस को सूचना के देने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस को युवती के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और युवती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में युवती के निजी अंग से खून आने की जानकारी हुई। जांच के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताएं दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया। उसके बाद वह न तो पुलिस के संपर्क में रह सकी न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं सो जाती थी। शुक्रवार सुबह वह घायलावस्था में सराय काले खां में मिली।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दुष्कर्म का लग रहा है। पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। उन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed