फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two groups clash over dispute over talking to girlfriend in Delhi two killed

दिल्ली वाली 'गर्लफ्रेंड': लड़की से बात करने को लेकर दो गुट भिड़े, दो की मौत; सीमा विवाद पर पुलिस भी घंटों उलझी

Sun, 01 Oct 2023 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Oct 2023 09:27 PM IST
सार

मृतकों की शिनाख्त मुकुंदपुर निवासी हिमांशु (18) और मुकुंदपुर जनता विहार निवासी आजाद (18) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Two groups clash over dispute over talking to girlfriend in Delhi two killed
मृतक आजाद (बाएं) और हिमांशु (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में गर्लफ्रेंड से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों पक्षों के एक-एक युवक की मौत हो गई। एक युवक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद भलस्वा डेयरी और बुराडी थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद हो गया। इसकी वजह से तीन घंटे तक युवक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। मृतकों की शिनाख्त मुकुंदपुर निवासी हिमांशु (18) और मुकुंदपुर जनता विहार निवासी आजाद (18) के रूप में हुई है। आजाद का भाई वीरेंद्र (21) घायल हो गया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.45 बजे भलस्वा डेयरी के समता विहार नाले पर झगड़ा और हत्या किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही भलस्वा डेयरी और बुराड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल वीरेंद्र और उसके भाई आजाद को पीसीआर अस्पताल लेकर जा चुकी थी। वहीं हिमांशु का शव वहां पड़ा हुआ था। घटनास्थल के सीमा को लेकर बुराड़ी और भलस्वा थाने में विवाद चलता रहा। आला अफसरों के हस्तक्षेप के बाद करीब तीन घंटे बाद भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने हिमांशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि आजाद ने भी दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को हुआ था झगड़ा
घायल वीरेंद्र ने बताया कि शनिवार दोपहर उसके छोटे भाई आजाद और हिमांशु के छोटे भाई के बीच झगड़ा हुआ था। रात करीब 9.30 बजे हेमू अपने दो तीन दोस्तों और भाई हिमांशु के साथ आजाद से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उन लोगों ने आजाद पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर हुआ विवाद
शुरुआती जांच में पता चला कि हिमांशु के भाई हेमू और आजाद के बीच एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। दोनों एक ही लड़की से बात करते थे। शनिवार दोपहर हेमू और आजाद के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आजाद ने हेमू को थप्पड़ मार दिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसका बदला लेने के लिए शाम को हेमू ने अपने भाई हिमांशु और दोस्तों के साथ मिलकर आजाद और उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया।

झगड़े होने पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
वहीं पेशे से दुकानदार हिमांशु के पिता जय प्रकाश का आरोप है कि दोपहर में आजाद ने हेमू के साथ मारपीट की थी और उसका फोन लेकर भाग गया था। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन लोगों ने रात में हेमू को फोन लेने के लिए नाले के पास बुलाया। वहां आजाद और उसके भाई ने हिमांशु पर हमला कर दिया। हिमांशु शनिवार को 12वीं की परीक्षा देने गया था। शाम में वापस आने पर उसे फोन छीनने की जानकारी मिली।

मंगलवार को होना था हिमांशु का ऑपरेशन
हिमांशु के परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार को उसके जबड़े का ऑपरेशन होने वाला था। वह फिलहाल 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहा था। उसके चाचा ने बताया कि दो सितंबर को हिमांशु सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका जबड़ा टूट गया था। उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसके जबड़े का ऑपरेशन होने वाला था।

भाई पर हमला होने के दौरान पहुंचा वीरेंद्र
18 साल का आजाद पेशे से कारपेंटर था। घर में 50 साल के पिता विनोद, मां रिंकू देवी, बड़ा भाई वीरेंद्र व एक बहन है। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वारदात में जख्मी आजाद के बड़े भाई वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह पास ही में दोस्त के घर पर था। इसी दौरान झगड़े का शोर सुना। जब वह पहुंचा तो देखा कि काफी भीड़ है और तीन चार लड़के उसके छोटे भाई आजाद को चाकू से गोद रहे थे। 

नशे का चलता है कारोबार
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में धड़ल्ले से नशे का कारोबार चल रहा है। दो जिलों की सीमा होने की वजह से पुलिस असामाजिक गतिविधि करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसकी वजह से इस इलाके में सक्रिय नशे के कारोबार करने वालों के बीच अक्सर संघर्ष होता रहता है। साथ ही यहां आपराधिक वारदातें होती हैं। स्थानीय निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि इस इलाके में 18 से 20 साल के लड़कों के कई ग्रुप बने हुए हैं। जो अक्सर मारपीट करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed