फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two gold smuggler arrests Indira Gandhi International Airport Delhi.

'यहां' छुपाकर ला रहे थे छह किलो सोना

Sat, 22 Nov 2014 12:12 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
two gold smuggler arrests Indira Gandhi International Airport Delhi.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात दुबई और रियाद से आए दो यात्रियों के पास से छह किलो सोने के बिस्कुट मिले हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट स्टाफ की मदद से बाहर निकलने की कोशिश की जा रही थी। एयरपोर्ट स्टाफ के दो लोगों को भी सीआईएसएफ ने पकड़कर कस्टम के हवाले किया। कस्टम अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह के अनुसार, इंटेलिजेंस स्टाफ को सूचना मिली थी कि दुबई की फ्लाइट से आने वाले एक यात्री के पास सोने के बिस्कुट हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9:45 बजे विमान पहुंचा। सीआईएसएफ कर्मियों ने एक यात्री को बाथरूम में जाते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक ग्राउंड स्टाफ भी वहां पहुंच गया। संदेह होने पर सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों की तलाशी ली तो ग्राउंड स्टाफ निबिन के पास तीन किलो सोना मिला।

वाशरूम में हुआ खुलासा

two gold smuggler arrests Indira Gandhi International Airport Delhi.

पूछताछ में यात्री की पहचान कोझीकोड़ केरल निवासी कुंडाथमकंडी नसार के रूप में हुई। निबिन भी कन्नूर केरल का रहने वाला है। कुंडाथमकंडी ने बताया कि वह दुबई से सोने की तस्करी करके ला रहा था और निबिन की मदद से एयरपोर्ट के बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था।

वहीं, दूसरे मामले में बृहस्पतिवार शाम रियाद से आए एक यात्री के पास से भी सीआईएसएफ के जवानों ने तीन किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए। मुजफ्फरनगर निवासी नासिर हुसैन विमानन स्टाफ गुलशेर की मदद से सोने को एयरपोर्ट के बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था।

नासिर हुसैन ने वाशरूम में बिस्कुट गुलशेर को दिए जिसे गुलशेर जूते के अंदर रखकर बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। सीआईएसएफ ने दोनों को कस्टम के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed