फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two girls were chased by car and misbehaved In Delhi

मां की आपबीती: बेटियों संग रात गई थी बाजार... इस दौरान कार सवार की हरकत पर पड़ी नजर, फिर भी 15 मिनट तक न रुका

Mon, 16 Sep 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Sep 2024 10:41 PM IST
सार

पुलिस ने थाना प्रभारी श्योराम यादव के नेतृत्व में दो टीम गठित की। गाड़ी नंबर से मालिक की पहचान जेवर निवासी टिंकू के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Two girls were chased by car and misbehaved In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट इलाके में महिला के सामने कार से पीछा कर उसकी दो बेटियों के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी साझा की थी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार नंबर से आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गौतम बुद्ध नगर यूपी निवासी रजत राज के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि 24 अगस्त को एक महिला ने सोशल मीडिया एक्स के अपने अकाउंट से एक पोस्ट की। इसमें उसने बताया कि 23 अगस्त की रात वह अपनी दो बेटियों के साथ बाजार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसने देखा कि एक कार सवार युवक काफी देर से उनकी बेटियों का पीछा कर बदसलूकी कर रहा है। आरोपी ने लगभग 15 मिनट तक उनका पीछा किया। पीड़ित महिला ने पोस्ट में आरोपी की कार का नंबर भी दिया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामले की संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार से मिला और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने थाना प्रभारी श्योराम यादव के नेतृत्व में दो टीम गठित की। गाड़ी नंबर से मालिक की पहचान जेवर निवासी टिंकू के रूप में हुई। पुलिस टीम उसके घर पहुंची। जहां पता चला कि वह पिछले छह महीने से एक हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा है।

पता चला कि आरोपी कार को चिल्ला चेक पोस्ट से दिल्ली लेकर आता है। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर 15 सितंबर को आरोपी कार चालक को दिल्ली आते समय गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed