फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two girls living like husband wife in gaziabad

पति-पत्नी की तरह रहने पर अड़ीं दो लड़कियां

Fri, 13 Feb 2015 07:21 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two girls living like husband wife in gaziabad

सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। कहती हैं कि वह साथ जीएंगी, साथ मरेगी अगर जुदा किया तो जान दे देंगी।

विज्ञापन


पिछले डेढ़ साल से उनकी दोस्ती है और एक सप्ताह से पति-पत्नी की तरह रह रही हैं। दोनों बालिग हैं। इनमें एक शहर के एक नामी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
विज्ञापन


परिजनों केसमझाने पर दोनों नहीं मानी तो बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। बाद में पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लड़की की एक सहेली पटेल मार्ग पर रहती है। वह उससे मिलने आती थी।

लाख समझाने के बाद भी जिद पर अड़ी लड़कियां

Two girls living like husband wife in gaziabad

इसी दौरान उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली लड़की से हो गई। सप्ताहभर पहले कर्मचारी की लड़की दूसरी लड़की को अपने घर ले आई। परिजनों ने एतराज जताया तो बोली कि दोनों शादी करेंगे।

नहीं मानने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनके परिजनों को बुलाया। घंटों माथापच्ची चलती रही। समझाना-बुझाना हुआ, मगर लड़कियां अड़ी रहीं कि वे साथ रहेंगी।

फिलहाल उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल अगस्त माह में मसूरी में भी इसी तरह का मामला प्रकाश में आया था। वहां एक लड़की नाबालिग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed