फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two girls created ruckus outside the restaurant in delhi

रेस्टोरेंट के बाहर दो लड़कियों ने किया हंगामा, महिला गार्ड से हाथापाई

Tue, 03 Dec 2019 10:06 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Two girls created ruckus outside the restaurant in delhi
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी दिल्ली में नेताजी सुभाष प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर दो लड़कियों ने जमकर हंगामा किया और रेस्टोरेंट की महिला गार्ड से हाथापाई की। पुलिसकर्मियों ने जब दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की तो एक ने ईंट मारकर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से लड़कियों को काबू कर उनका मेडिकल करवाया और फिर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस ने दोनों लड़कियों के नशे में होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में नाइट फीवर रेस्टोरेंट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शकूरपुर इलाके की रहने वाली एक महिला यहां गार्ड की नौकरी करती है। रविवार शाम करीब चार बजे महिला गार्ड रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान दो लड़कियां वहां आई और हंगामा करना शुरू कर दिया। 
 

जब महिला गार्ड ने उन्हें रोका तो वह गाली गलौज और हंगामा करने लगी। हंगामा देकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए और लड़कियों को समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन लड़कियों का हंगामा जारी रहा। यहां तक कि महिला गार्ड से हाथापाई करने लगी। 

इसी दौरान गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और लड़कियों को समझाने की कोशिश करने लगे। एक लड़की ने ईंट उठाकर पुलिसकर्मी पर फेंका। पैर में ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल हो गया। 

पुलिसकर्मियों ने थाने से जिप्सी मंगाकर काफी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों को काबू कर थाने ले गई। वहां भी उन लोगों ने जमकर हंगामा किया। लड़कियों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। 

बाद में महिला कांस्टेबल उन्हें लेकर भगवान महावीर अस्पताल पहुंची। जहां दोनों का मेडिकल करवाया। इसके बाद  मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed