{"_id":"63dfd1f139e154521531bffa","slug":"two-fraudsters-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-job-in-railway-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर लूटने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, तमिलनाडु के लोगों से की करोड़ों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर लूटने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, तमिलनाडु के लोगों से की करोड़ों की ठगी
Sun, 05 Feb 2023 09:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:30 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कोयम्बटूर निवासी शिवरामन वी और गोविंदपुरी निवासी विकास राणा के रूप में हुई है। पुलिस गैंग के सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तमिलनाडु के 28 लोगों को नौकरी दिलाने की बात कहकर उनसे 2.68 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस गैंग के सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कोयम्बटूर निवासी शिवरामन वी और गोविंदपुरी निवासी विकास राणा के रूप में हुई है। शिवरामन को महादेव मार्ग से जबकि विकास को दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया गया है। विकास राणा नेशनल म्यूजियम में काम करता था। लेकिन उसने मार्च 2022 में नौकरी छोड़ दी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना सतेंद्र दुबे है। वह उत्तम नगर में रहता था। सतेंद्र अपने साथी राहुल के साथ फरार है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास पीड़ितों से आनलाइन लेन-देन और नकद लिया। वह पैसे लेने के लिए पीड़ितों से हमेशा बाहर मिलता था। राहुल चौधरी शिवरामन के संपर्क में आने के बाद तमिलनाडु में नौकरी के इच्छुक लोगों को अपना शिकार बनाया। शिवरमन ने कोयम्बटूर निवासी सुब्बुसामी से मुलाकात की और उसे अपने राज्य से नौकरी के इच्छुक लोगों लाने के लिए कहा। सुब्बुसामी आठ लोगों को नई दिल्ली लेकर आया। जिन्हें जालसाजों ने फर्जी रेलवे नियुक्ति पत्र दिए। सभी को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बाद में जालसाजों ने 20 और लोगों के साथ ठगी की। विकास और शिवरामन को लाखों रुपये मिले। 78 वर्षीय एम सुब्बुसामी की शिकायत पर पिछले साल नवंबर माह में शाखा ने शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया कि तमिलनाडु के 28 लोगों को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी की गई। इन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक महीने तक हर दिन आठ घंटे तक ट्रेनों और उनके कोचों का आगमन और प्रस्थान की गिनती के लिए खड़ा किया गया था। बाद में पता चला कि इनके साथ ठगी हुई है।