{"_id":"5e34cc8c8ebc3e4b5c6350aa","slug":"two-foreigner-and-two-men-arrested-with-huge-amounts-of-foreign-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के साथ दो विदेशी नागरिक समेत चार धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के साथ दो विदेशी नागरिक समेत चार धराए
Sat, 01 Feb 2020 06:25 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 01 Feb 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने विदेशी करेंसी के साथ दो विदेशी नागरिकों समेत चार लोगों को पकड़ा है। नागरिकों के पास से करीब 1.34 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी करेंसी बरामद हुई है। आरोपियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एयरपोर्ट पर दो विदेशी नागरिकों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा।
विज्ञापन
शक होने पर दोनों को हिरासत में लेकर जांच की तो उनके बैग से 31 हजार यूएस डॉलर मिले। इसकी भारतीय रुपये में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। विदेशी करेंसी को नागरिकों ने कपड़ों के बीच छुपाकर रखा था। पकड़े गए विदेशी नागरिकों की पहचान अफगान निवासी अब्दुल और जफर के रूप में हुई। दोनों काबुल जाने के लिए एयरपोर्ट पर आए थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में बृहस्पतिवार रात करीब पौने ग्यारह बजे सीआईएसएफ कर्मियों ने विदेश जा रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1.19 लाख यूरो और दो हजार यूएस डॉलर मिले। इसकी कीमत भारतीय रुपये में 96 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई। वह बैंकाक जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था। वहीं शुक्रवार सुबह सीआईएसएफ कर्मियों ने एयरपोर्ट से एक अन्य भारतीय नागरिक को पकड़ा। इसके बैग से 8 हजार यूएस डॉलर, 35 सौ कुवैती दिनार, 25 सौ सऊदी रियाल और 725 ओमानी रियाल मिले। आरोपी यात्री की पहचान भारतीय नागरिक हबीबुल्लाह के रूप में हुई। वह दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था।