फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two employees of company absconded with lakhs of rupees

Delhi: कंपनी के दो कर्मचारी लाखों रुपये लेकर फरार, डिलीवरी करने गए थे दोनों, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 22 Jul 2023 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

कंपनी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार कर्मचारियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Two employees of company absconded with lakhs of rupees
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में शीतल पेय पदार्थ की सप्लाई करने वाली एक कंपनी के कर्मचारी लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। कंपनी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार कर्मचारियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


नांगलोई के रहने वाले हिमांशु गोयल का यादव पार्क इलाके में गोयल इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी है। कंपनी शीतल पेय पदार्थ की सप्लाई करती है। उन्होंने कंझावला थाने में एक शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके दो कर्मचारी कंपनी के चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। इनमें सैय्यद नांगलोई का रहने वाला सुनील व उसका साथी अजीत शामिल है। सुनील पिछले तीन साल से उसकी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले सुनील ने अपने ही गांव के रहने वाले अजीत को कंपनी में काम पर रखवाया था। उसके बाद से दोनों साथ-साथ शीतल पेय पदार्थ की डिलीवरी कर रहे थे। 14 मई को दोनों एक टेंपो पर शीतल पेय पदार्थ लादकर माजरा डबास गांव में हरपाल के यहां डिलीवरी करने गए थे। डिलीवरी के बाद 4 लाख का पेमेंट लेकर दोनों को कार्यालय आना था।

विज्ञापन


काफी देर होने के बाद भी जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे तो मालिक ने दोनों के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों का फोन बंद था। टेंपो में जीपीएस लगा हुआ है, जिसकी जांच करने पर पता चला कि टैंपो घेवरा फाटक के पास खड़ा है। वहां पहुंचने पर पता चला कि टैंपो में कोई मौजूद नहीं है। उसके बाद मालिक ने अपने स्तर पर दोनों कर्मचारी की काफी तलाश करने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काफी तलाश के बाद उनके नहीं मिलने पर मालिक ने कंझावला थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस शिकायत पर छानबीन करने के बाद 21 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके फोन कॉल डिटेल को खंगाल कर उनके गांव का पता लगा लिया है। पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed