फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two employees die from oxygen cylinder burst in faridabad

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन कर्मचारी घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 31 Oct 2018 03:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 31 Oct 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two employees die from oxygen cylinder burst in faridabad
ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-25 कृष्णा कॉलोनी स्थित ऑक्सीजन रिफिल करने वाली आरगॅन कंपनी में मंगलवार शाम सिलिंडर फटने से आग लग गई। सिलेंडर से निकली ऑक्सीजन से आग और भड़क गई। हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कंपनी में काम करने वाले मनोज कुमार के करीब साढ़े सात बजे मनोज झा, निर्मल, मुनेश्वर और दो अन्य एक खाली सिलिंडर में ऑक्सिजन रीफिल कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और आग लग गई। मनोज कुमार मदद के लिए चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे, लेकिन वहां काम कर रहे अन्य लोगों ने किसी और को बाहर आते हुए नहीं देखा। हादसे में मनोज झा और निर्मल की मौत हो गई जबकि मुनेश्वर को गंभीर हालत में बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। दो अन्य घायलों को अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


थाना सेक्टर-58 पुलिस के अनुसार संभवत: सिलेंडर का बेस कमजोर हो गया था, जो प्रेशर बढ़ने पर फट गया और आग लग गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। हादसे के बाद कंपनी के आसपास रहने वालों ने लोगों ने हंगामा किया और कर्मचारियों से मारपीट भी की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाअधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed