फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two drunk people broken glass of police PCR

नशे में दो रईसजादे पुलिस से भिड़े, पीसीआर का शीशा तोड़ा

Sun, 23 Dec 2018 03:57 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Dec 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
Two drunk people broken glass of police PCR
पुलिस पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

नशे में धुत दो रईसजादों ने शनिवार सुबह सेक्टर-122 में जमकर हंगामा व मारपीट की। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी और पीसीआर का शीशा तोड़ दिया। दोनों आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने महिला सिपाही के बाल नोच दिए तो एक ने दरोगा के गले में रस्सी फंसा दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मूलरूप से प्रयागराज निवासी ऋषभ त्रिपाठी और लखनऊ निवासी अमित सेक्टर-122 की एक कोठी में रहते हैं। दोनों एक अमेरिकी कंपनी में बड़े पद पर तैनात हैं। ऋषभ वाइस प्रेसिडेंट है और अमित भी वहां अधिकारी है। 
विज्ञापन


ऋषभ आईआईएम टॉपर रह चुका है और उसके पिता रिटायर्ड आईएएस हैं। दोनों युवक नाइट शिफ्ट कर शनिवार तड़के चार बजे घर पहुंचे। वहां दोनों ने एक अन्य साथी के साथ जमकर शराब पी। इसके बाद ऋषभ व अमित घर के बाहर निकले और जमकर हंगामा किया, आते जाते लोगों से गाली गलौच करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा उतरा तो मांगने लगे माफी

इसके बाद आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों पुलिस वाले से ही भिड़ गए। पुलिसकर्मियों को निलंबित कराने की धमकी देने लगे। पुलिस ने दोनों को पीसीआर में बैठाने की कोशिश की तो उन्होंने पीसीआर का शीशा तोड़ दिया। 

इसके बाद कोतवाली से कुछ पुलिसकर्मी पीसीआर और इनोवा कार से पहुंचे और दोनों को हथकड़ी पहनाकर इनोवा कार में बैठा दिया। आरोप है कि एक युवक ने हथकड़ी लगे हाथ से चालक के गले में रस्सी डालकर गला घोंटने का प्रयास किया। जब दोनों युवक कोतवाली पहुंचे तो यहां भी हंगामा किया।

जब थाने में दोपहर बाद दोनों का नशा उतरा तो हाथ जोड़कर पुलिस वालों से माफी मांगने लगे। दोनों युवकों ने कहा कि बड़ी गलती उनसे हुई है। दोनों प्रोफेशनल हैं और वीक एंड पर पार्टी करते हैं, लेकिन इस बार नशे में बहुत बड़ी गलती हो गई। पुलिस ने उनकी एक न सुनी और सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed