फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two drug smugglers arrested with heroin and opium worth 60 crores

Delhi: नशा तस्करों पर दिल्ली पुलिस का वार, 60 करोड़ की हेरोइन व अफीम के साथ दो दबोचे

Fri, 23 Sep 2022 07:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Sep 2022 07:36 AM IST
सार

दोनों तस्करों के पास से 10 किलो हेरोइन और 10 किलो अफीम बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Two drug smugglers arrested with heroin and opium worth 60 crores
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर के रास्ते दरभंगा बिहार के रास्ते लाई जा रही हेरोइन व अफीम के साथ तस्कर गैंग के दो सदस्यों को दबोचा है। इनके पास से 10 किलो हेरोइन और 10 किलो अफीम बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान बिहार निवासी अभिषेक राजा और निजामुद्दीन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को पता चला कि हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ म्यांमार से मणिपुर के रास्ते असम, यूपी बिहार, दिल्ली-एनसीआर व दूसरे राज्यों में आ रहे हैं। एसआई सुमित व अन्यों की टीम बिहार भेजा गया। पता चला हेरोइन व दूसरे मादक पदार्थों का धंधा करने वाले दो बदमाश मौजूद हैं। टीम ने दरभंगा बिहार के झंझारपुर-एनएच-24 से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों स्कोर्पियो गाड़ी में सवार थे। इनके पास से एक-एक किलो हेरोइन बरामद हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर 16 पैकेट में आठ किलो हेरोइन व 10 पैकेट में दस किलो अफीम बरामद की।  अधिकारियों ने बताया कि इस रैकेट के एक बदमाश अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


पांच करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार
द्वारका जिला के मोहन गार्डन इलाके में नारकोटिक्स सेल ने  हेरोइन की तस्करी में लिप्त एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य तस्करों की पहचान कर रही है। आरोपी की पहचान इजुन्ना के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11.50 करोड़ की ठगी मामले में रियल एस्टेट कारोबारी गिरफ्तार 
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने व्यावसायिक परियोजना में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 11.50 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में रियल एस्टेट कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहिणी के सेक्टर-नौ निवासी नितिन जैन के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 के मार्च में कालकाजी निवासी गिरीश कपूर ने शाखा में शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया कि उसने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की ओर से गुरुग्राम के सेक्टर-84 में शुरू की गई ट्रिनिटी और महेश्वरा परियोजना में 11.50 करोड़ रुपये का निवेश किया। रकम को कंपनी के अधिकृत चैनल पार्टनर नितिन जैन के मार्फत निवेश किया था। रकम नितिन जैन की व्यक्तिगत फर्म के बैंक खाते में जमा की गई थी। बाद में रहेजा डेवलपर्स ने पीड़ित की बुकिंग रद्द कर दी। शिकायतकर्ता ने नितिन से पैसे वापस करने के लिए कहा, लेकिन नितिन जैन ने जो पीड़ित को चेक दिए, वह बाउंस हो गए। बाद में पैसे देने में आनाकानी करने लगा। उसके बाद पीड़ित ने शाखा में इसकी शिकायत की।

जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और आरोपी के बैंक खातों की जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी ने पैसे को अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया था। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया।

हॉट केस, थर्मस बॉक्स में छिपाकर विदेशी मुद्रा ले जाने वाला दबोचा
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने विदेशी मुद्रा तस्करी के आरोप में एक यात्री को पकड़ा है। आरोपी हॉट केस और थर्मस के बॉक्स में विदेशी मुद्रा छिपाकर दुबई ले जा रहा था। बरामद विदेशी मुद्रा की कुल कीमत 55.40 लाख रुपये है। सीआईएसएफ ने आरोपी को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इसराफिल के रूप में हुई है। 

22 सितंबर तड़के 5.45 बजे यात्री दुबई जाने के लिए हवाई अड्डे पर आया। टर्मिनल तीन पर जवानों ने यात्री के संदिग्ध गतिविधि देखकर उसे हिरासत में ले लिया। इसके ट्रॉली बैग को एक्सरे मशीन पर जांच की गई। इसमें कुछ संदिग्ध चीज दिखी। तलाशी के दौरान बैग इसमें से 69,300 अमेरिकी डालर मिला। यात्री हाट केस व थर्मस के बॉक्स में विदेशी मुद्रा को छिपाकर रखा था। पूछताछ के दौरान आरोपी विदेशी मुद्रा के बाबत कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है। कस्टम अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed