फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two directors of the builder FIR 4.08 crore fraud report in noida

बिल्डर के दो निदेशकों पर 4.08 करोड़ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, फ्लैट बेचने का दिया था झांसा

Sat, 27 Apr 2019 06:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Apr 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
Two directors of the builder FIR 4.08 crore fraud report in noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

अदालत के आदेश पर मैसर्स मेस्कॉट रियलटेक के दो निदेशकों के खिलाफ 4 करोड़ 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला सेक्टर-58 कोतवाली में दर्ज किया गया है। मामला ग्रेटर नोएडा के एक प्रोजेक्ट से जुड़ा है और 2013 का है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेक्टर-58 निवासी निपुण प्रॉपर्टी डीलर हैं। वे बिल्डरों के साथ पैसा लगाकर फ्लैट खरीदते हैं और बाद में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। 2013 में मैसर्स मेस्कॉट रियलटेक के निदेशक मृत्युंजय कुमार सिंह और संदीप दास उनसे मिले। उन्होंने निपुण को 6 करोड़ रुपये में 40 फीसदी फ्लैट बेचने का अधिकार दिया। रुपये लगाने के बाद निपुण ने कागजात मांगे तो वे बहाने बनाने लगे। निपुण ने प्राधिकरण में जाकर जांच कराई तो पता चला कि ग्रेटर नोएडा में जिस जगह प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, वहां तो प्राधिकरण ने जमीन ही नहीं दी है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। निदेशकों ने कहा कि वे दूसरे स्थान पर फ्लैट बना रहे हैं। पैसे न लेकर वे वहां हिस्सा ले लें। निपुण ने दूसरी जगह काम शुरू कर दिया और कई करोड़ रुपये कीमत के फ्लैट बेचे। इसके बाद भी उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास ही दिए गए। इसी बीच, बिल्डरों ने उस प्रोजेक्ट को अन्य बिल्डर को एकमुश्त बेच दिया। निपुण ने बताया कि वे 23 अगस्त 2018 को मृत्युंजय सिंह के पास ग्रेटर नोएडा टेक जोन 4 ऑफिस में पैसे के लिए गए तो उन्होंने रुपये देने इंकार कर जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली सेक्टर-58 के एसएचओ पंकज राय ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed