फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two deid in Bike colision with tractor at delh

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बच्चे समेत दो की मौत

Fri, 25 Jan 2019 09:51 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 25 Jan 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two deid in Bike colision with tractor at delh
फाइल फोटो
नई दिल्ली के शास्त्री पार्क ट्रैफिक लाइट पर बृहस्पतिवार रात भूसे से लदे एक ट्रैक्टर से आगे निकलने के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा गुलरेज (23), उसका पांच साल का बेटा अनस और भतीजा सरफराज (16) गिर गए। जब तक ट्रैक्टर चालक ब्रेक लगाता, तब तक पहिया तीनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में अनस और सरफराज की मौत हो गई, जबकि गुलरेज की हालत नाजुक है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुलरेज सपरिवार पांचवां पुश्ता उस्मानपुर में रहता है। वह डाई के रंग बनाने का काम करता है। बृहस्पतिवार रात वह बाइक से बेटे अनस को लेकर सदर बाजार में रहने वाले बड़े भाई गुलशेर अली के घर गया था। रात में खाना खाने के बाद वह बेटे को लेकर घर लौटने लगा।
विज्ञापन


नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका भतीजा सरफराज भी साथ जाने की जिद करने लगा। वह बेटे और भतीजे को लेकर घर आ रहा था। शास्त्री पार्क ट्रैफिक लाइट के पास गुलरेज भूसे से लदे एक ट्रैक्टर से आगे निकलने की कोशिश करने लगा। वह फुटपाथ के किनारे आ गया और इसी दौरान उसकी टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। टक्कर लगते ही तीनों गिर गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक जब तक ब्रेक लगा पाता, उसका पहिया तीनों के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनस और सरफराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुलरेज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह कश्मीरी गेट इलाके से भूसा लेकर गाजीपुर स्थित डेयरी फार्म जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed