फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two dead bodies found in suspicious condition in Delhi

किसकी हैं ये लाशें: दिल्ली में संदिग्ध हालत में मिले दो शव, एक 37 तो दूसरा है 40 साल का; नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 09 Aug 2025 10:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 10:49 PM IST
सार


मॉडल टाउन पुलिस के मुताबिक, आजाद पुर स्थित एमसीडी कॉलोनी के मदर डेयरी के पास एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास की जांच की, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे की शव की पहचान हो सके। 

विज्ञापन
Two dead bodies found in suspicious condition in Delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मॉडल टाउन और राज पार्क थाना इलाके में पुलिस को संदिग्ध हालत में दो शव मिले हैं। दोनों शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के पास से ऐसे कोई कागजात नहीं मिली, जिससे की उनकी पहचान हो सके। वहीं, पुलिस शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


मॉडल टाउन पुलिस के मुताबिक, आजाद पुर स्थित एमसीडी कॉलोनी के मदर डेयरी के पास एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास की जांच की, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे की शव की पहचान हो सके। जानकारी के मुताबिक, यह शव एक युवक का है और उसकी उम्र करीब 37 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने इस शव को बाबू जग जीवन राम अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर राजा पार्क थाना पुलिस के मुताबिक दूसरा शव सात अगस्त को सुल्तानपुरी-नांगलोई अंडरपास से बरामद किया गया है। यहां से भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे की इसकी पहचान हो सके। यह शव 40 वर्षीय एक शख्स का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed