{"_id":"5d2543508ebc3e6d06302055","slug":"two-dead-as-auto-collided-with-other-standing-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े वाहन से टकराया ऑटो, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े वाहन से टकराया ऑटो, दो की मौत
Wed, 10 Jul 2019 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
road accident
भलस्वा फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे जानकारी मिली कि भलस्वा फ्लाई ओवर पर एक ऑटो खड़े वाहन में टकरा गया है।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां क्षतिग्रस्त ऑटो में दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जहांगीरपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुटी है। मृतकों की पहचान आई ब्लॉक जहांगीरपुरी निवासी 21 वर्षीय राहुल और सुखविंदर (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
सुखविंदर ऑटो चालक था। जबकि राहुल भलस्वा डेयरी इलाके में एक निजी कंपनी में काम करता था। घटना के समय सुखविंदर राहुल समेत चार लोगों को अपने ऑटो में बिठाकर भलस्वा डेयरी की ओर जा रहा था।
तेज रफ्तार होने की वजह से सुखविंदर ऑटो पर नियंत्रण नहीं रख सका और फ्लाई ओवर पर सामने खड़े वाहन से टकरा गया। टक्कर लगने से ऑटो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।