फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two crore extortion sought from big real estate businessman

बड़े रियल एस्टेट कारोबारी से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी

Sat, 11 Jul 2020 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
Two crore extortion sought from big real estate businessman
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाले रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। दक्षिण जिला पुलिस के हाथ तीन बदमाश लगे हैं। जांच में पता चला कि कारोबारी से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल फोन हरियाणा के रोहतक से छीना गया था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे के पास 28 जून को अज्ञात शख्स ने फोन किया। उसने खुद को गैंगस्टर बताया और दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। 
विज्ञापन


रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। मामला दर्ज कर एसीपी हौजखास रजनीश खोखर, हौजखास थानाध्यक्ष अक्षय कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र व एसआई महिपाल सिंह की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पता लगा कि जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई थी, वह रोहतक से 27 जून को छीना गया था। इस टीम ने स्थानीय सूचनाओं व मोबाइल सर्विलांस के आधार पर एक आरोपी सन्नी को गोयला डेयरी जेजे कैंप से गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा व दो कारतूस मिले। सन्नी के कब्जे से 13 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। 

दो अन्य आरोपियों सावन व मुकेश ने सेक्टर-13 द्वारका थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इन तीनों को रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश काले के गुर्गे हैं।
 

रकम न लौटाने वाले की हत्या करने जा रहे चार धरे

द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर की पुलिस ने नौकरी के नाम पर ली गई रकम नहीं लौटाने पर एक व्यक्ति की हत्या करने हरियाणा के सोनीपत जा रहे 4 युवकों को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि 28 जून को बाबा हरिदास नगर की पुलिस हाईवे पर गश्त कर रही थी। कलां बस डिपो के पास दो बाइकों पर सवार 4 युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। उनके हाथ से एक बैग गिर गया। चेकिंग के दौरान इसमें से तमंचा मिला। 11 दिन जांच के बाद पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया।

हरिदास नगर इलाके में ही एक घर पर छापा मारकर सचिन मलिक को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर योगेश, राहुल और तरुण को भी अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया गया है। सचिन ने पूछताछ में बताया कि उसके बहनोई से सोनीपत में रहने वाले एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर 4 लाख रुपये लिए थे। नौकरी न लगने पर भी वह उसके बहनोई की रकम नहीं लौटा रहा था। सचिन ने यूपी के मेरठ से तमंचा खरीदा और साथियों के साथ रकम हड़पने वाले को ठिकाने लगाने की योजना बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed