फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two crooks arrested by delhi police for inter state crimes

नौ राज्यों में 76 वारदात, वांछित बदमाश साथी संग गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jul 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
two crooks arrested by delhi police for inter state crimes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

उत्तर पूर्वी जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने पिस्टल के बल पर दुकानदारों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दस्तावेज से भरे बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान चांदनी महल निवासी शाहनवाज उर्फ शानू और लोनी के पावी गांव निवासी मेहरुद्दीन के रूप में हुई है। शाहनवाज पर नौ राज्यों में 76 मामले दर्ज हैं, जिसमें 25 में वह भगोड़ा है। निरीक्षक विनय यादव की टीम ने एक सूचना पर जैतपुर इलाके से शाहनवाज को पकड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शाहनवाज अब तक दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और गुजरात में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका है। वह वर्ष 2016 में जेल से निकलने के बाद से लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3 जून को शाहनवाज ने करावल नगर में एक कारोबारी से लूटपाट की थी। जिसमें वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। 21 जून को उसने करावल नगर के मैन रोड प्रेम नगर में साड़ी शोरूम मालिक से एक लाख 80 हजार रुपये, सोने के जेवरात व अन्य सामान लूट लिए थे। उसमें भी वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

 

फर्श बाजार इलाके में युवक से तीन लाख रुपये लूटे

फर्श बाजार इलाके में बदमाशों ने एक युवक से तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद पीड़ित ने चाकू दिखाकर लूटपाट की बात कही। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो वारदात में चाकू के इस्तेमाल होने की बात सामने ही नहीं आई। इस बीच पीड़ित युवक बार-बार बयान बदलता रहा। छानबीन के बाद आखिर बुधवार रात पुलिस ने पीड़ित निखिल भारद्वाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित निखिल परिवार के साथ विश्वास नगर में रहता है। उसके पिता का कारोबार है। बुधवार दोपहर परिजनों ने उसे श्रेष्ठ विहार में एक शख्स के यहां से तीन लाख दो हजार रुपये लेने के लिए भेजा। निखिल ने यहां से रुपये लिए और स्कूटी से विश्वास नगर की राम गली में पहुंचा। इस बीच तीन युवकों ने जबरन उससे रुपये लूट लिए। वारदात के बाद परिवार पहले खुद ही मामले की जांच करता रहा।

ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई तो चाकू दिखाकर लूटपाट की बात की गई। पूछताछ में युवक बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed