{"_id":"694cb9ae71bee798bd0079d0","slug":"two-criminals-arrested-in-attempted-murder-case-in-narela-2025-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: दिल्ली के नरेला में आधी रात धांय-धांय, बदमाशों के पैर में लगी गोली, दोनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: दिल्ली के नरेला में आधी रात धांय-धांय, बदमाशों के पैर में लगी गोली, दोनों को पकड़ा
Thu, 25 Dec 2025 09:45 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Dec 2025 09:45 AM IST
सार
Delhi Encounter: दिल्ली में हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात पुलिस टीम ने दोनों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
दिल्ली में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पैर में गोली लगी है और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात रोके जाने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान नरेला निवासी अफजल और चंदन के रूप में हुई है। दोनों नरेला थाने का घोषित बदमाश हैं। इनके पास से दो पिस्टल, दो मोबाइल और बाइक मिली है। मौके से 5 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन