{"_id":"5f37c1c78ebc3e3ca74d2cb5","slug":"two-criminals-arrested-after-encounter-with-police-accused-in-may-loot-cases-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे लूटपाट
Sat, 15 Aug 2020 04:36 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि एक बदमाश पुलिस की वर्दी पहने हुए था। मुठभेड़ के दौरान वह पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात और चौकी प्रभारी फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा कॉल कर सूचना दी गई कि चोला सिकंद्राबाद रोड़ पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उसके साथ लूटपाट का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात और चौकी प्रभारी फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की गई। इसपर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जो पुलिस की वर्दी पहने हुए था, वह गोली लगने से घायल हो गया। उसके एक साथी को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए।
घायल बदमाश की पहचान ग्राम बडतौली निवासी शाबू के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे बदमाश की पहचान नंगला बंजारा निवासी नवाब के रूप में हुई है।
गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर चोला क्षेत्र में जीआरपी में तैनात एक सिपाही संजीव कुमार से गाजियाबाद में लूटपाट की थी। उन्होंने सिपाही की बाइक, वर्दी आदि लूट ली थी।
इसके बाद उसी वर्दी का इस्तेमाल करके लूटपाट की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो आए दिन राहगीरों से लूटपाट करते रहते हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास से एक तमंचा 315 बोर मय दो कारतूस, दो खोखा, एक तमंचा 12 बोर मय एक कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो बाईक, एक सैमसंग मोबाइल फोन सिपाही से लूटी गई वर्दी, नेम प्लेट जिस पर नाम संजीव कुमार का नाम दर्ज है, बरामद किया गया।