{"_id":"5d43731e8ebc3e6c935cf928","slug":"two-contract-killers-arrested-after-gunfight-with-police-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने आए दो शूटर मुठभेड़ में दबोचे, अनिल दुजाना गिरोह के हैं दोनों बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने आए दो शूटर मुठभेड़ में दबोचे, अनिल दुजाना गिरोह के हैं दोनों बदमाश
Fri, 02 Aug 2019 04:47 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने आए अनिल दुजाना गिरोह के दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ में नोएडा की कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को गोली लगी है और अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार तड़के फेज टू क्षेत्र में मदरसन कंपनी के पास मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा।
हत्या की साजिश में शामिल तीसरे आरोपी को बुधवार शाम को ही पकड़ लिया गया था। पुलिस के अनुसार, इलाबांस निवासी सुमित खारी का प्रॉपर्टी का काम है। सलारपुर खादर में सुमित का कार्यालय है।
सुमित की एक संपत्ति में अनिल दुजाना गिरोह का बदमाश बिल्लू दुजाना हिस्सेदारी चाहता था। इसमें बिल्लू को सलारपुर निवासी साहिल पूरी जानकारी व सहयोग दे रहा था। बिल्लू अभी तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज बिल्लू व साहिल ने सुमित खारी की हत्या की साजिश रची। 24 जुलाई की रात को सलारपुर खादर स्थित कार्यालय में सुमित की हत्या करने के लिए दो बदमाश पहुंचे, लेकिन वहां सुमित नहीं मिला तो उसके कर्मचारी राजकुमार के पेट में गोली मार दी।

दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस को जब जांच में साहिल की भूमिका का पता चला तो पुलिस ने बुधवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में साहिल ने बताया कि सुमित की हत्या के लिए बिल्लू ने दो शूटर फेज टू भेजे हैं और कभी भी उसकी हत्या की जा सकती है।
इसके बाद पुलिस इलाबांस के आसपास सक्रिय हो गई, तभी बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई की तो बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाशों की पहचान बड़ौत के गांव लोहड्डा निवासी आकाश और जेवर के गांव थोरा हाल पता नई दिल्ली करावलनगर निवासी रवि के रुप में हुई। पुलिस ने बदमाशों से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा व 6 कारतूस बरामद किए।
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने आए बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी

शूटरों को दिए गए थे 40 हजार रुपये
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों शूटरों को हत्या करने के एवज में 40 हजार रुपये दिए गए थे। दोनों शूटर बिल्लू के हैं और दुजाना गिरोह से ही ट्रेनिंग ले रहे हैं। बिल्लू ने आकाश व रवि को 14 जुलाई को सुमित के ऑफिस रेकी के लिए भेजा था। उस दिन रेकी करने के बाद 24 जुलाई को सुमित की हत्या करने दोनों पहुंचे थे। सुमित के नहीं मिलने पर दहशत फैलाने के लिए कर्मचारी राजकुमार को गोली मार दी थी।