फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two children found dead mother lying unconscious in other room In Pandav Nagar

Delhi : पांडव नगर में भाई-बहन की हत्या और मां गंभीर...रेलवे ट्रैक पर मिला पिता का शव

Sun, 21 Apr 2024 12:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2024 12:06 AM IST
सार

पुलिस ने पत्नी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार दोपहर की वारदात हो सकती है। हालांकि मकान शुक्रवार से बंद था। 

विज्ञापन
two children found dead mother lying unconscious in other room In Pandav Nagar
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांडव नगर के शशि गार्डन में नाबालिग भाई-बहन की हत्या कर दी गई, जबकि इनकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। हत्या का शक बच्चों के पिता पर था, जिसका शव आनंद विहार में रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृत बच्चों की शिनाख्त कार्तिक (15) व आस्था (9) के रूप में हुई। मां शन्नू चौरसिया (40) को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशंका जताई कि बच्चों की गला दबाकर हत्या के बाद श्यामजी ने भारी वस्तु से इनकी मां पर हमला किया। बाद में घर में बाहर से ताला लगाकर चला गया। शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। शनिवार को उसकी पहचान श्यामजी के रूप में हुई। पुलिस को शक है, उसने हत्याकांड के बाद खुद भी जान दे दी। 

विज्ञापन

हत्या के बाद से कार्तिक और आस्था का पिता श्यामजी चौरसिया गायब था। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि श्यामजी ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा लेकिन अब उसका शव बरामद हुआ है। आशंका है कि दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी ने किसी भारी वस्तु से इनकी मां पर वार किया। बाद में वह तीनों को मरा हुआ समझकर घर का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या बृहस्पतिवार रात या शुक्रवार सुबह की गई।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता का कहना है कि हत्या कैसे की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ के पोस्ट मांधाता स्थित गांव अहिना निवासी श्यामजी चौरसिया दिल्ली में परिवार के साथ पांडव नगर के शशि गार्डन की गली नंबर-6 में रहता था। परिवार में पत्नी शन्नू चौरसिया के अलावा दो बच्चे कार्तिक और बेटी आस्था थे। श्यामजी मयूर विहार फेज-1 के पास चाय की दुकान चलाता था।

कार्तिक पास के सरकारी स्कूल में नौवीं और आस्था छठी कक्षा की छात्रा थी। श्यामजी के चार अन्य भाई पांडव नगर और शशि गार्डन में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। रिश्तेदार अमृतलाल ने बताया कि परिजन शुक्रवार सुबह से श्याम से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। शन्नू का मोबाइल बंद था, जबकि श्यामजी का फोन उठ नहीं रहा था। इस बीच शाम को श्यामजी का छोटा भाई रामजी दूसरी मंजिल स्थित भाई के फ्लैट पर पहुंचा। वहां बाहर से ताला लगा था। भाई ताला लगा देखकर लौट गया। शनिवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। ताला लगा देखकर रामजी वापस लौट गया, लेकिन उसे घर से दुर्गंध आती हुई महसूस हुई।

कुछ गड़बड़ लगने पर दोपहर को रामजी दोबारा घर पहुंचा तो दुर्गंध और ज्यादा आ रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेन गेट पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। अंदर लाइट और पंखे चल रहे थे। एक कमरे में कार्तिक और आस्था के शव पड़े थे।

दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में शन्नू पड़ी थी। उसकी सांसें चल रही थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। फौरन उसे नजदीक के अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed