{"_id":"5b674d864f1c1b66428b6299","slug":"two-children-drown-in-boating-pool-at-dadri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोटिंग पूल में डूबकर दो बच्चों की मौत, अधूरे प्रोजेक्ट के चलते हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोटिंग पूल में डूबकर दो बच्चों की मौत, अधूरे प्रोजेक्ट के चलते हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
इसी बोटिंग पूल में डूबने से हुई दोनों बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण के निरस्त किए गए यूनिटेक बिल्डर के अधूरे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा हो गया। दो मासूम दोस्तों की बोटिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। घटना गौतमबुधनगर जिले के दादरी इलाके की। घोड़ी (बछेड़ा) गांव के पास सेक्टर म्यू में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो बच्चों की बोटिंग पूल में डूबकर मौत हो गई।
शनिवार को एक बच्चा पशु चराने जंगल गए पिता को खाना देने दोस्त के साथ निकला था। रविवार सुबह दोनों के शव बोटिंग पूल से बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यूनिटेक बिल्डर के लिए कई वर्ष पहले जमीन आवंटित की थी। बाद में प्राधिकरण ने आवंटन रद्द कर दिया। इसके बाद से प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा था।
इसी प्रोजेक्ट में बोटिंग पूल भी बनाया जा रहा था, जिसका निर्माण अधूरा होने से इसमें बरसात का पानी भर गया था। शनिवार को घोड़ी गांव निवासी जबरसिंह पशु चराने के लिए जंगल में गया हुआ था।
विज्ञापन
शाम को जबरसिंह का बेटा सोहिल रावल उर्फ सोलू (10) सिकंदराऊ निवासी पुष्पेंद्र के बेटे आर्यन (11) को साथ लेकर पिता को खाना देने गया था। दोनों एक ही स्कूल में कक्षा पांच के छात्र हैं। जब दोनों दोस्त घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें रात भर तलाश किया।
रविवार सुबह दोनों के शव बोटिंग पूल में पड़े मिले। आशंका है कि दोनों बच्चे जंगल से घर लौटने के दौरान नहाने चले गए होंगे जिससे दोनों डूब गए। परिजनों की तहरीर पर यूनिटेक बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आज सीईओ से मिलेंगे सामाजिक संगठन
दादरी के घोड़ी बछेड़ा गांव में बिल्डर के एक प्रोजेक्ट में बने बोटिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत के मामले को लेकर आवासीय व सामाजिक संगठनों में बेहद नाराजगी है। सोमवार को शहर की आरडब्ल्यूए व सामाजिक संगठन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिलेंगे और शहर में इस तरह के गड्ढों को बंद कराने की मांग करेंगे।
एक्टिव सिटी टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि रविवार को घोड़ी गांव के नजदीक दो बच्चों के डूबने की घटना पर विचार-विमर्श किया। सेक्टर म्यू में भी खुली नाली में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी।
शहर में इस तरह की घटना हो रही हैं, लेकिन घटनाओं को लेकर प्राधिकरण गंभीर नहीं है। इसे लेकर विभिन्न आरडब्ल्यूए, फेडरेशन और एक्टिव सिटी टीम समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्राधिकरण के चेयरमैन से मिलेंगे। अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान किया गया है।