फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children died due to electric shock in Delhi

दर्दनाक हादसे: दिल्ली में करंट लगने से दो बच्चों की मौत, बचाने आई मां को भी लगा झटका; लापरवाही का मामला दर्ज

Thu, 26 Oct 2023 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 10:04 PM IST
सार

मां को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों ही मामलों में फर्श बाजार और पांडव नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two children died due to electric shock in Delhi
करंट लगने से दो बच्चों की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली में दो जगह करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। शाहदरा के फर्श बाजार स्थित न्यू संजय अमर कॉलोनी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट में लोहे के पाइप में उतरे करंट से 10 साल के स्वास्तिक की मौत हुई, वहीं पांडव नगर स्थित शशि गार्डन में हाथ धुलाने के दौरान दो साल के सुभान को मोटर से करंट लग गया। बचाने के प्रयास में मां को भी करंट लगा। मां को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों ही मामलों में फर्श बाजार और पांडव नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पहला हादसा बुधवार रात फर्श बाजार की न्यू संजय अमर कॉलोनी में हुआ। यहां डी-ब्लॉक में माता की चौकी लगी हुई थी। बुधवार रात यहां पर जागरण था। रात को टेंट लगाकर तैयारियां चल रही थीं। टेंट वाले ने लोहे के पाइप पर लाइट के तार बांधे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान स्वास्तिक दूसरे बच्चों के साथ वहां पर खेल रहा था। अचानक उसने लोहे का पाइप पकड़ा, जिससे उसे करंट लग गया। उसे डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। स्वास्तिक के परिवार में पिता अरुण के अलावा मां, दादा व अन्य सदस्य हैं।

विज्ञापन

दूसरा हादसा पांडव नगर स्थित शशि गार्डन में हुआ। यहां शाहरुख खान परिवार के साथ रहता है। बुधवार रात उसकी पत्नी दो साल के बेटे सुभान के मोटर के पानी से हाथ धुलवा रही थी। इस दौरान सुभान को करंट लग गया। बेटे को बचाने के प्रयास में मां भी करंट की चपेट में आ गई।अस्पताल ले जाने पर सुभान को मृत घोषित कर दिया गया। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed