{"_id":"6680135d7663cbe386041991","slug":"two-children-died-due-to-drowning-near-siraspur-underpass-in-badli-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में दिल्ली बन गई दरिया: बादली अंडरपास में नहाने गए दो बच्चे, करीब तीन फीट भरा था पानी; डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में दिल्ली बन गई दरिया: बादली अंडरपास में नहाने गए दो बच्चे, करीब तीन फीट भरा था पानी; डूबने से मौत
Sat, 29 Jun 2024 07:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:30 PM IST
सार
उत्तरी दिल्ली के बादली इलाके में सिरसपुर अंडरपास के पास दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मेट्रो के पास अंडरपास में लगभग 2.5-3 फीट पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
अंडरपास में भरा पानी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बादली के सिरसपुर अंडरपास के पास पानी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई है। मेट्रो के पास अंडरपास में लगभग 2.5-3 फीट पानी भरा हुआ था। दोनों बच्चे नहा रहे थे। इनकी उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:25 बजे बादली के सिरसपुर अंडरपास के पास 12 वर्षीय लड़के के डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मेट्रो के पास अंडरपास में लगभग 2.5-3 फीट पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान चलाया और 2 बच्चों के शव बरामद किए, जिनमें से एक बच्चे की पहचान सिरसपुर निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पहली बार देखने पर यह डूबने का मामला लग रहा है, जबकि लड़के नहा रहे थे।
विज्ञापन