फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children died due to drowning in a pit in delhi rain water five feet deep

Deadly Delhi Rain: गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, पांच फीट जमा था पानी; नहाने के दौरान हुआ हादसा

Fri, 28 Jun 2024 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jun 2024 09:50 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि न्यू उस्मानपुर के 5वें पुश्ता के पास खादर इलाके में करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया था। दोनों लड़के खेल रहे थे और इसमें तैरने चले गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। 

विज्ञापन
Two children died due to drowning in a pit in delhi rain water five feet deep
पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू उस्मानपुर के खादर क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों लड़के खेल रहे थे और तालाब में तैरने चले गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। दोनों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों न्यू उस्मानपुर इलाके गामरी के रहने वाले थे। एक की उम्र 8 व दूसरे की 10 वर्ष थी।

विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम पांच बजे की है। न्यू उस्मानपुर के 5 पुश्ता के पास खादर क्षेत्र में लगभग 5 फीट की गहराई पर बारिश का पानी एक खाई में जमा हो गया था। दोनों लड़के खेल रहे थे और इस दौरान वह तालाब में तैरने चले गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में बह रहा था करंट, चपेट में आने से एक की मौत
राजधानी में सड़क किनारे भरे पानी में करंट प्रवाहित होने से 39 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शीश महल एन्क्लेव के पास मुबारकपुर रोड पर हुई। मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार के रूप में हुई है। इसके तुरंत बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी और राजेश कुमार को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। उधर, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राजेश घटना के वक्त काम पर जा रहा था। ऐसा संदेह है कि वह सड़क किनारे कपड़े की दुकान में भरे पानी के बीच से गुजर रहे तार के संपर्क में आया होगा। वहीं, टाटा पावर-डीडीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुबारकपुर में निजी प्रतिष्ठान में दोषपूर्ण तारों के उपयोग के कारण हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर दुख हुआ है। मृतक के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना है। आरोप लगाते हुए कहा कि हादसा निजी दुकान में आंतरिक वायरिंग की खराबी के कारण हुआ, जिसके कारण दुकान के टिन शेड और धातु के खंभों में करंट प्रवाहित हो गया। यह लापरवाही का मामला प्रतीत होता है और इसकी जिम्मेदारी दुकान के मालिक या रहने वाले की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed