ढलान पर खड़ी दो ट्रकों को जब तीसरी ने मारा टक्कर, खेल रहे दो मासूमों की दबकर हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला के जखीरा फ्लाई ओवर पर एक असंतुलित ट्रक ने ढलान पर खड़े दो अन्य ट्रकों को टक्कर मार दी। टक्कर से वहां खेल रहे दो बच्चे दोनों के बीच में आ गए। जख्मी हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बच्चों की पहचान इफ्तकार आलम (10) और मोहम्मद आफताब (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर दोनों चालकों गौतम (40) और धनंजय प्रजापति (32) गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, जखीरा फ्लाई ओवर के लूप पर इफ्तकार और आफताब अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। दोनों सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। फ्लाई ओवर के ढलान पर दो ट्रक खड़े थे। इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने दोनों ट्रकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों ट्रकों के बीच खेल रहे बच्चे दब गए।
बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, हादसे के बाद भागने की कोशिश करे दो चालकों का लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शव देख माता पिता हुए बेहोश
अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस ट्रक ने दोनों ट्रकों को टक्कर मारी वह काफी तेज रफ्तार से मौके पर पहुंचा था। चश्मदीदों का कहना था कि हादसे में ट्रकों के बीच दबे बच्चों को पहचान पाना मुश्किल था।
शव देखकर बेहोश हुए माता-पिता
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चों का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इफ्तकार का शव देखकर पिता एजाज अहमद और मां मुमताज बेहोश हो गये। होश में आने के बाद मुमताज इंसाफ की मांग की।
वहीं, आफताब के पिता मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बच्चे नमाज पढ़ने इंद्रलोक जा रहे थे। लोगों का आरोप है कि फ्लाई ओवर पर अवैध रूप से ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस की मिलीभगत से यहां ट्रकों को खड़ा कराया जाता है। जिसकी वजह से राहगीरों को ट्रकों के बीच से गुजरना पड़ता है।