फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two brothers misdeed with a 15 year old girl In Delhi

दिल्ली में दरिंदगी: दो भाइयों ने 15 साल की लड़की से सात माह तक किया दुष्कर्म, हर हफ्ते का बना रखा था रूटीन

Fri, 22 Sep 2023 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Sep 2023 09:54 PM IST
सार

एक दिन जाहिद उसे उसी गली में रहने वाली अपनी बहन के घर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। 

विज्ञापन
two brothers misdeed with a 15 year old girl In Delhi
दिल्ली में दो भाइयों ने किशोरी संग किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिला के वेलकम इलाके में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती निकाह किया और बंधक बना कर सात महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। यहां तक पीड़िता ने आरोपी के बड़े भाई पर भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुंदर नगरी निवासी जाहिद और उसके भाई जुबैर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

दोनों ऑटो चलाते हैं। वेलकम की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुंदर नगरी निवासी जाहिद को जनवरी 2023 से जानती है। वह उसकी दुकान पर सामान लेने आता था। दोस्ती होने के बाद उन लोगों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर लिया। एक दिन जाहिद उसे उसी गली में रहने वाली अपनी बहन के घर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने किसी को बताने पर वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। इसके बाद हर हफ्ते बहन के घर बुला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि ईद के दो दिन बाद आरोपी ने उसे सुंदर नगरी बुलाया और जबरन निकाह पढ़वाया। इसके बाद किराए का एक कमरा पर उसे बंधक बनाकर रखा।

विज्ञापन

छह अगस्त को भाई के बनाए वीडियो को दिखाकर जाहिद के बड़े भाई ने भी उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। पीड़िता ने यह बात आरोपियों की मां को बताई तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वे पीड़िता को उसके घर ले गए, जहां उसके परिवार वालों से भी मारपीट की। उसके बाद परिवार वालों ने घटना की सूचना वेलकम थाने में दी। 

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद वेलकम थाना पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म, अप्राकृतिक योनाचार, कई दिन तक बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed