फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two brothers killed sister by strangulating her In Delhi Hauz Qazi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: दो भाइयों ने की बहन की हत्या, पड़ोसी बोले- महिला के पास रात में आते थे कई लोग

Thu, 22 Aug 2024 07:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Aug 2024 07:03 PM IST
सार

पड़ोसियों का आरोप था कि महिला के पास रात के समय कई लोग आते थे। महिला गलत गतिविधियों में लिप्त थी।

विज्ञापन
two brothers killed sister by strangulating her In Delhi Hauz Qazi
दिल्ली में खौफनाक वारदात - फोटो : iStock

विस्तार

मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में इज्जत के खातिर दो युवकों ने अपनी शादीशुदा बहन का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। पड़ोसियों ने महिलज्ञ को मृत देखकर पुलिस को खबर दे दी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुलाया गया।

विज्ञापन

शव की पड़ताल करने पर पता चला कि महिला का मुंह दबाने के अलावा उसके सिर पर भी भारी वस्तु से वार किया गया। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में दोनों भाई मौके से फरार होते हुए देखे। पुलिस ने छानबीन के बाद बृहस्पतिवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अब्दुल्लाह (24) और अरीब (22) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने जो खुलासा किया, उससे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। दरअसल भाइयों को खबर मिली थी कि उनकी बहन से रात के समय कुछ लोग मिलने-जुलने आते हैं। बृहस्पतिवार तड़के करीब 4.00 बजे दोनों बहन के घर पहुंचे तो वहां बहन के साथ एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

विज्ञापन

युवक तो मौके से भागने में कामयाब हो गया, लेकिन गुस्से में अब्दुल्लाह और अरीब ने 35 वर्षीय अपनी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला तलाकशुदा है। परिवार के बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी से भी पड़ताल की जा रही है।

सुबह 4.30 बजे मिली थी हत्या की सूचना
जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 4.30 बजे हौज काजी थाना पुलिस को खबर मिली थी कि सीताराम बाजार, कृचा बत्तीराम, गली आर्य समाज में एक महिला की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई। घर में 35 वर्षीय महिला की लाश मिली।

उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने महिला के परिवार से संपर्क किया। महिला का परिवार लक्ष्मी नगर में रहता है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया तो पुलिस को महिला के घर से उसके दो भाई निकलकर जाते हुए देखे। दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पड़ोसियों ने महिला के बारे में दी थी जानकारी
महिला अकेली ही इस मकान में रहती थी। इसके परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें चार साल का बेटा, छह व दो साल की दो बेटियां हैं। महिला ने विवाद होने के बाद करीब दो साल पहले अपने पति से तलाक ले लिया था। तीनों बच्चों को पति लक्ष्मी नगर स्थित अपने घर ले गया था। पड़ोसियों का आरोप है कि रात के समय महिला के पास कई लोग मिलने आते थे।

कुछ तो पूरी-पूरी रात उसके पास रुकते थे। यह बात उन्होंने महिला के भाइयों व बाकी परिजनों को बताई थी। बृहस्पतिवार तड़के महिला के दोनों भाई चार बजे उसके घर पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। महिला के पूछने पर दोनों ने अपना नाम बताए तो दरवाजा खुलते ही अंदर मौजूद युवक घर से भाग निकला। दोनों भाई अंदर गए और उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

वारदात के बाद कोई भी परिजन बोलने के लिए तैयार नहीं
शुरुआत में स्थानीय लोगों का लगा कि किसी ने महिला की हत्या कर दी है, लेकिन बाद में जांच हुई तो पता चला कि हत्या किसी और न नहीं बल्कि उसके भाइयों ने ही की है। हत्या की खबर मिलने के बाद महिला की मां और बहनें मौके पर पर पहुंच गए। मीडिया ने उनसे बातचीत का प्रयास किया तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

एक दूर के रिश्तेदार ने बताया कि महिला के घर लोगों के आने का पता चलने पर परिवार की काफी बेइज्जती हो रही थी। महिला से जब भी इसके बारे में पूछा जाता था तो वह मना कर दिया करता था। बृहस्पतिवार को जब दोनों भाई घर पहुंचे तो सारा राज खुला और उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed