{"_id":"598f4b404f1c1b362a8b4ad8","slug":"two-brothers-died-while-cleaning-satlling-tank-in-mall-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो भाइयों की मौत, पिता हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो भाइयों की मौत, पिता हुआ बेहोश
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में प्रशासन ने घिटोरनी और लाजपत नगर में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मौतों की घटना से सबक नहीं लिया है। शाहदरा जिले के आनंद विहार स्थित अग्रवाल फन सिटी मॉल में शनिवार दोपहर सेटलिंग टैंक की सफाई लिए उतरे एक व्यक्ति और उसके दो पुत्र जहरीली गैस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों पुत्रों की मौत हो गई, जबकि पिता अचेत हो गया। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।
हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचा दमकलकर्मी महिपाल सिंह सिर के बल टैंक में गिरने से जख्मी हो गया। दोनों को डॉ.हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनंद विहार थाना पुलिस ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त मो. जहांगीर (24) और मो. एजाज (22) पुत्र मो. यूसुफ के रूप में हुई है। यूसुफ परिवार के साथ ए-127, विक्रम एंक्लेव, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद (यूपी) में रहता है। उसका बेटों के साथ अग्रवाल मॉल में स्क्रेप उठाने का काम था। वे मॉल से कबाड़ उठाने के अलावा कभी कभार मॉल के बेसमेंट में बने सेटलिंग टैंक की सफाई भी कर दिया करते थे।
विज्ञापन
मॉल के बेसमेंट की दूसरी मंजिल (नीचे) में कमरेनुमा एक टैंक बना हुआ था। शनिवार दोपहर तीनों टैंक की सफाई करने पहुंचे और एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए। बाहर खड़ लोगों की सूचना पर पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव के दौरान एक दमकलकर्मी टैंक में गिरकर घायल हो गया। चारों लोगों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जहांगीर को मृत घोषित कर दिया। एजाज ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।