फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two boys misdeed a girl at gun point by entering her house in Palwal

युवती की आपबीती: मैं कमरे में सो रही थी, आधी रात को दो दरिंदे कमरे में घुसे... मुंह पर हाथ रखकर की दरिंदगी

Thu, 29 Jun 2023 05:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Jun 2023 05:04 PM IST
सार

वती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर में बने कमरे में सोई हुई थी। दूसरे कमरे में माता-पिता सोए हुए थे। सुबह के करीब तीन बजे गांव निवासी आमिर अपने एक अन्य साथी के साथ उसके कमरे में घुस आया और दरिंदगी की।

विज्ञापन
Two boys misdeed a girl at gun point by entering her house in Palwal
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलवल जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध निरंतर जारी है। उटावड़ थाना क्षेत्र के एक घर में सो रही युवती से हथियार दिखा दुष्कर्म किया गया। परिजनों के आने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा साथी शिक्षक ने शारीरिक संबंध न बनाने पर शिक्षिका के निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

पहले मामले में उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह के अनुसार, गांव निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर में बने कमरे में सोई हुई थी। दूसरे कमरे में माता-पिता सोए हुए थे। सुबह के करीब तीन बजे गांव निवासी आमिर अपने एक अन्य साथी के साथ उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर दबा दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर अपनी जेब से तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित दोनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका के फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल
पलवल में ही निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी शिक्षिका ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह वर्ष 2020 में एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर नौकरी करती थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी स्कूल में उसके साथ राजबीर नामक एक शिक्षक भी नौकरी करता था। जिसके चलते राजबीर से उसकी जान पहचान हो गई। राजबीर ने बिना बताए उसकी कुछ निजी फोटो अपने फोन से खींच लिए। जून 2023 में उसने स्कूल से नौकरी छोड़ दी। जिसके बाद से उसकी राजबीर से बात-चीत बंद हो गई।

विज्ञापन

आरोपी राजबीर उसके पास बार-बार फोन करता और उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि वह जब बाजार जाती तो आरोपी उसका पीछा करता था। आरोपी राजबीर उसे धमकी देता कि यदि वह मिलने नहीं आई तो उसके जो फोटो उसके पास हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसने आरोपी की बात नहीं मानी। कुछ दिन बाद उसके भाई को कॉलोनी निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन की कुछ फोटो उसके पास आई हैं। पीड़िता के मुताबिक उसे पूरा शक है कि ये फोटो राजबीर ने ही उसे बदनाम करने के लिए वायरल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed