{"_id":"5c203c07bdec2256fb08992d","slug":"two-boys-beaten-bus-driver-for-not-stopping-bus-in-aiims-metro-bus-stand-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बस न रोकने पर 2 युवकों ने चालक को रॉड से पीटा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बस न रोकने पर 2 युवकों ने चालक को रॉड से पीटा, गिरफ्तार
Mon, 24 Dec 2018 07:23 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Dec 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस
दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बस को न रोकने पर 2 युवकों ने लोहे की रॉड से बस कंडक्टर की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि वह 433 रूट पर बस चला रहा था, जो बदरपुर बॉर्डर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाती है। शाम को 8.15 पर बस बिना रूके एम्स मेट्रो के बस स्टैंड को पार कर गई, वहां आरोपी साहिल और निसार अंसारी दौड़ते हुए बस में चढ़े गए।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने यह कहते हुए चालक से भीड़ गए कि बस स्टैंड पर बस को क्यों नहीं रोका। जबतक लोग बीच बचाव करने के लिए आते तबतक उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे चालक के बांह और सीने में चोट लग गई।
विज्ञापन
बस में सवार यात्रियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन ले गई। वहीं चालक को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया।