{"_id":"ec2126cbe63125622e35e525a45a3c0c","slug":"two-bookies-arrested-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस छापेमारी में दो सट्टेबाज दबोचे, मास्टर माइंड फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस छापेमारी में दो सट्टेबाज दबोचे, मास्टर माइंड फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 31 Oct 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से शहर पुलिस को मिल रही सट्टेबाजी की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात स्थानीय सिटी पुलिस के जवानों ने शहर के वार्ड नंबर 11 में छापेमारी अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने एक मकान से दो सट्टा खाईवालों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उक्त आरोपी एक मकान में बैठकर सट्टा खाईवाली का काम कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस द्वारा पकडे़ गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं सट्टेबाजों का मास्टर माइंड भागने में सफर रहा।
विज्ञापन
स्थानीय सिटी पुलिस प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी पुलिस को पिछले कई दिनों से खबर मिल रही थी कि कुछ व्यक्ति शहर के वार्ड नंबर 11 में सट्टा खाईवाली का काम कर रहें हैं।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने बृहस्पतिवार की रात सट्टाबाजों को दबोचने के लिए एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापेमारी करने को भेजा जहां एएसआई किशन सिंह ने एक मकान से वार्ड नंबर 11 के ही निवासी विजय पुत्र मोहर सिंह व अनिल पुत्र नन्नूराम नाम के दो युवकों को सट्टा खाईवाली करते हुए रंगेहाथों पकड़ा।
इसके अलावा अन्य लोगों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। जांच अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश अनुसार किसी भी सूरत में सट्टा व अवैध शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस बीच उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड में पुलिस द्वारा मुनादी करा दी गई है यदि इस बीच किसी ने सट्टा लेने या लगाने काम किया तो उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि पकडे़ गए दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।