फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ?Two bodies were lying on the bed with Katta and scissors.

कट्टा और कैंची के साथ बेड पर पड़ी थी खून से लथपथ लाशें

Tue, 18 Aug 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 18 Aug 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
?Two bodies were lying on the bed with Katta and scissors.
संत नगर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता और पड़ोस में रहने वाले युवक की गोली लगने से मौत हो गई। दोनों के शव कमरे में बेड पर लहूलुहान हालत में पडे़ मिले।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड से कॉलोनी के लोगों में चिंता और घबराहट है। पुलिस ने मौके से एक कट्टा और कैंची बरामद की है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


यूपी के जिला हरदोई, गांव खतरेपुर के रहने वाले नरेश धोबी सेक्टर-16 स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वह पत्नी सीमा (25) के साथ संत नगर कॉलोनी में किराये पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा के साथ छेड़छाड़ करता था रिंकू

?Two bodies were lying on the bed with Katta and scissors.

नरेश के घर के सामने ही यूपी के मैनपुरी जिले के इस्माइलपुर गांव निवासी चंद्रपाल दुबे परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर नरेश की पत्नी सीमा घर पर अकेली थी।

चंद्रपाल दुबे का बेटा रिंकू मंगलवार को करीब डेढ़ बजे सीमा के घर में घुस गया। थोड़ी देर बाद लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर इकट्ठा हुए कॉलोनी वालों ने देखा कि अंदर बेड पर सीमा और रिंकू के लहूलुहान शव पड़े हैं।

पास ही एक कैंची और कट्टा पड़े थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मौके से बरामद कट्टा और कैंची को कब्जे में लिया। नरेश का आरोप है कि रिंकू उसकी पत्नी सीमा के साथ छेड़छाड़ करता था।

पंचायत में मांगनी पड़ी थी माफी

?Two bodies were lying on the bed with Katta and scissors.

एकतरफा प्रेम में रिंकू आए दिन उनके घर में घुसता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। कुछ दिन पहले ही रिंकू ने माफी मांग कर दोबारा सीमा को परेशान नहीं करने को कहा था।

उसका आरोप है कि मंगलवार को रिंकू कट्टा और कैंची लेकर सीमा के कमरे में घुसा। वहां उसने पहले सीमा के सीने में गोली मारकर हत्या की और फिर अपने भी सीने में गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

उधर, रिंकू के पिता चक्रपाल दुबे ने घटना को संदिग्ध करार देते हुए बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सेक्टर 16 चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिंकू के पिता चंद्रपाल दुबे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed