फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two ASI of delhi plice suspended

दिल्ली पुलिसः एसआई और एएसआई निलंबित, पहला मामला छेड़छाड़ का और दूसरा हिरासत में मौत का

Mon, 26 Oct 2020 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Two ASI of delhi plice suspended
प्रदर्शन करते मृतक के परिजन... - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस के एक एसआई और एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। दो सिपाहयों को लाइन हाजिर किया गया है। एएसआई को हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले में सस्पेंड किया गया है तो एसआई को छेड़छाड़ के मामले में निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


पहला मामला दक्षिण दिल्ली का है। लोदी कॉलोनी थाने में शनिवार रात हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक धर्मवीर (48) की मौत थाने की पहली मंजिल से नीचे कूदने से हुई। वहीं परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मामले में लोदी कॉलोनी थाने में तैनात एएसआई विजय कुमार को निलंबित कर धर्मवीर को थाने लाने वाले सिपाही संदीप और राजेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया। डीसीपी ने चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार लोदी कॉलोनी थाने में 22 अक्तूबर को एक गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच एएसआई विजय कुमार को सौंपी गई। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि वाहन चोरी करने वाले ऑटो से आए थे। ऑटो धर्मवीर का था। धर्मवीर ने बताया कि ऑटो सतीश नामक ड्राइवर चलाता है। जांच के बाद धर्मवीर की निशानदेही पर ऑटो चालक सतीश व उसके साथ घेवर राम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पहले से 32 केस दर्ज हैं। पुलिस धर्मवीर की भूमिका की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ठाकुर ने बताया कि एएसआई विजय कुमार ने धर्मवीर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। थाने में तैनात सिपाही राजेंद्र और संदीप धर्मवीर को शनिवार दोपहर को थाने लेकर आए थे। एएसआई विजय थाने की पहली मंजिल पर धर्मवीर से पूछताछ कर रहे थे। रात करीब 2:45 बजे एएसआई विजय धर्मवीर को कमरे में छोड़कर लघुशंका करने चले गए। वापस आए तो धर्मवीर कमरे में नहीं था। उसे ढूंढा गया तो वह थाने के चौक में लहुलूहान व बेसुध पड़ा मिला। धर्मवीर को तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने कहना है कि सर पर गंभीर चोट लगने से धर्मवीर की मौत हुई है।

परिजनों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम
धर्मवीर के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर को जोरबाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से लोधी कॉलोनी-जोरबाग रोड और अरविंदो मार्ग पर जाम लगा गया था। परिजनों के मुताबिक रात को फोन पर हुई बातचीत में धर्मवीर ने पुलिस द्वारा परेशान करने की बात की कही थी। 

आरोप है कि पुलिस ने धर्मवीर की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा था। इसके बावजूद पुलिस परेशान कर रही थी। माले की जांच एसडीएम को सौंपे जाने के बाद परिजनों ने हंगामा बंद कर दिया।

मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार धर्मवीर के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करेगा। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 

छेड़छाड़ के आरोपी में एसआई गिरफ्तार, निलंबित

महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है। शनिवार रात पकड़े गए एसआई पुनीत ग्रेवाल (36) पर छेड़छाड़ के चार व पोक्सो का एक मामला दर्ज है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार से वारदात करता था। फिलहाल उसकी तैनाती ट्रैफिक डीसीपी शंकर चौधरी के एसओ के तौर पर थी। द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने एसआई की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

द्वारका इलाके में पिछले सप्ताह कई महिलाओं से छेड़छाड़ हुई थी। 17 अक्तूबर की सुबह करीब 9 बजे के आसपास डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से दशहरा ग्राउंड जाने वाली सड़क पर तीन महिलाओं से छेड़छाड़ हुई थी। तीन में से दो मामलों में लड़कियां साइक्लिंग कर रही थीं। एक मामले में लड़की को कार में खींचने की कोशिश की गई थी। तीनों पीड़िताओं ने उसी दिन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। द्वारका (साउथ) थाना पुलिस मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

वारदात के बाद द्वारका की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा से मिला था। महिलाओं ने कहा था कि छेड़छाड़ से क्षेत्र में सुबह और शाम के समय घूमने वाली महिलाओं में दहशत है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी एसआई पुनीत ग्रेवाल को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को शनिवार को ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed