फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested over Murder case in Delhi Shahbad Dairy

रुपयों के लेनदेन में फाइनेंसर और नौकर की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2019 02:21 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two arrested over Murder case in Delhi Shahbad Dairy
मृतक अमित हड्डा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में उधार में दिए लाखों रकम मांगने पर फाइनेंसर व उसके नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों एक सप्ताह से गायब थे और उनके परिवारवालों ने शाहबाद डेयरी थाने में उनके अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों का शव गत गुरुवार को केएन काटजू इलाके में नहर से मिले। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर-28 निवासी अमित (30) और उसके नौकर पूठगांव निवासी निखिल गुलाटी (40) के रूप में हुई है। अमित रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला था और फाइनेंसर था। उसके परिवार में माता-पिता, एक भाई, दो बहन, पत्नी और एक बेटा है। 15 अक्तूबर को अमित के भाई जयदीप ने शाहबाद डेयरी थाने में अमित और उसके नौकर निखिल के गायब होने की शिकायत की। 
विज्ञापन


बताया कि  14 अक्तूबर की रात आठ बजे वह निखिल के साथ दीपेंद्र की स्विफ्ट कार से रुपये लेने प्रह्लादपुर गया था। उसके बाद से वह गायब है।पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि अमित लोगों को ब्याज पर पैसे देता था। हरेवली गांव निवासी नवीन नाम के व्यक्ति को उसने छह से सात लाख रुपये ब्याज पर दे रखे थे। फिलहाल करीब ढाई लाख की देनदारी थी। रुपये नहीं देने पर अमित ने नवीन की कार अपने कब्जे में ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित के मोबाइल फोन कॉल रिकार्ड से पता चला कि जिस दिन अमित गायब हुआ था उससे पहले उसकी नवीन से बातचीत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने नवीन के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। इसी बीच 17 अक्तूबर को केएन काटजू इलाके में नहर से अमित और उसके नौकर का शव मिल गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि नवीन ने अपने दो दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। 

पुलिस ने रविवार को खेड़ाखुर्द इलाके से उसके दोस्त एंथोनी बाघेर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि नवीन ने साजिश के तहत अमित को रुपये लेने के लिए प्रह्लादपुर बुलाया, जहां कहासुनी होने पर नवीन ने अमित को तीन गोली मारी। बीच-बचाव करने पर उसके नौकर के सिर में एक गोली मार दी और शवों को मुनक नहर में फेंक दिया। पुलिस नवीन और उसके एक दोस्त की तलाश कर रही है।

अमित से पैसे लेकर उसे ब्याज पर दे दिया था  

जांच में पता चला कि नवीन ने अमित से ब्याज पर रुपये लेने के बाद उसे दूसरे को ज्यादा ब्याज पर दे दिया था, लेकिन समय पर नवीन को रुपये वापस नहीं मिले। इस वजह से वह अमित को रुपये नहीं लौटा पा रहा था, जिसकी वजह से उनके बीच विवाद हो गया। अमित उसकी कार को उठाकर ले गया था। इस बात को लेकर नवीन काफी गुस्से में था और उसने इस बात को लेकर अमित से बदला लेने की साजिश रची। रुपये लेने के बहाने उसे अपने पास बुलाकर उसने अमित की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed