फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested on charges of espionage for Pakistan, a BSF soldier

दो पाकिस्तानी जासूस दिल्ली से गिरफ्तार, एक BSF का जवान

Mon, 30 Nov 2015 06:21 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
Two arrested on charges of espionage for Pakistan, a BSF soldier

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट व बीएसएफ के एक हवलदार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनकी पहचान राजौरी, जम्मू एवं कश्मीर निवासी कैफेतुल्लाह खान उर्फ मास्टर राजा (44) और बीएसएफ जवान अब्दुल रशीद के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदार हैं।

पुलिस की मानें तो कैफेतुल्लाह आईएसआई के इशारे पर भारतीय सुरक्षा से जुड़े हुए गोपनीय दस्तावेज ई-मेल, वाइबर और व्हाट्स ऐप के जरिये पाकिस्तान भेज रहा था।
विज्ञापन

पास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद

Two arrested on charges of espionage for Pakistan, a BSF soldier

उनके कब्जे से कुछ गोपनीय दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि दोनों से पूछताछ के बाद कुछ और अहम जानकारियां मिलेंगी।


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत से जासूसी रैकेट चला रही है।

उसका संचालक कैफेतुल्लाह जम्मू एंव कश्मीर के राजौरी जिला में गांव कलाई, पीएस मंजाकोट से जासूसी कर रहा है। सूचनाएं जुटाने के बाद अपराध शाखा ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Two arrested on charges of espionage for Pakistan, a BSF soldier

इस बीच एक सूचना के बाद अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को कैफेतुल्लाह खान को जम्मू से भोपाल जाते समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने उसके पास से देश की सुरक्षा से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान कैफेतुल्लाह ने खुलासा किया कि वह अपने गांव के एक स्कूल में लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद पर तैनात है।

वर्ष 2013 में वह पाकिस्तान गया था, जहां उसकी मुलाकात आईएसआई के कुछ अधिकारियों से हुई। उन्होंने कैफेतुल्लाह को भारतीय सुरक्षा (सुरक्षा बलों की तैनाती और वायु सेना के ऑपरेशन की जानकारी) से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान भेजने के लिए राजी कर लिया।

विज्ञापन

रशीद बीएसएफ की इंटेलीजेंस विंग में तैनात था

Two arrested on charges of espionage for Pakistan, a BSF soldier

भारत लौटकर उसने अपने रिश्तेदार और बीएसएफ में हवलदार अब्दुल रशीद को लालच देकर बीएसएफ से जुड़ी जानकारियां देने के लिए राजी कर लिया। रशीद बीएसएफ की इंटेलीजेंस विंग में तैनात था।


पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को कैफेतुल्लाह की निशानदेही पर जम्मू एवं कश्मीर से आरोपी अब्दुल रशीद को भी दबोच लिया। उसके पास से भी कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए।

सोमवार को अपराध शाखा दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कैफेतुल्लाह के कुछ और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में जासूस हैं। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed