{"_id":"6a4672859c81cef3f500c74d","slug":"two-arrested-including-an-auto-rickshaw-driver-for-drug-trafficking-involving-an-african-national-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143719-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अफ्रीकी नागरिक के लिए मादक द्रव्य की तस्करी, ऑटो चालक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अफ्रीकी नागरिक के लिए मादक द्रव्य की तस्करी, ऑटो चालक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
एमडीएमए ड्रग और कोकीन के साथ टैबलेट बरामद, सरगना की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने अफ्रीकी नागरिक के लिए नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले ऑटो चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अफ्रीकी नागरिक नशे का कारोबार करता था। गिरफ्तार किए गए राम कुमार और संदीप से 11.57 ग्राम एमडीएमए ड्रग, 10 ग्राम कोकीन और नौ एक्स्टसी टैबलेट (6.67 ग्राम) बरामद हुआ है। पुलिस अफ्रीकी नागरिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 22 जून को टीम ने टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास छापा मारकर ऑटो चालक राम कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए वह वसंत कुंज में रहने वाले स्टेनली नाम के एक अफ्रीकी नागरिक के कहने पर नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहा था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने किशनगढ़ निवासी संदीप को भी 30 जून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अफ्रीकी नागरिक स्टेनली के लिए काम कर रहा था और उसके कहने पर ग्राहकों तक नशीले पदार्थ पहुंचाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य सप्लायर का पता लगाने और उसे पकड़ने के साथ साथ ड्रग सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की कोशिश की जा रही है।